लाइव न्यूज़ :

17 साल के दिव्यांश सिंह ने शूटिंग वर्ल्ड कप में जीता सिल्वर, भारत को दिलाया चौथा ओलंपिक कोटा

By भाषा | Updated: April 26, 2019 16:54 IST

राजस्थान के 17 वर्षीय युवा निशानेबाज दिव्यांश सिंह पंवार ने शुक्रवार को आईएसएसएफ विश्व कप में रजत पदक जीतकर भारत के लिए चौथा ओलंपिक कोटा स्थान हासिल किया।

Open in App

बीजिंग, 26 अप्रैल। राजस्थान के 17 वर्षीय युवा निशानेबाज दिव्यांश सिंह पंवार ने शुक्रवार को आईएसएसएफ विश्व कप में रजत पदक जीतकर भारत के लिए चौथा ओलंपिक कोटा स्थान हासिल किया। अपनी दूसरी ही सीनियर प्रतियोगिता में भाग ले रहे दिव्यांश ने 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में 249.0 के कुल स्कोर से रजत पदक जीता। वह महज 0.4 अंक से स्वर्ण पदक से चूक गये जिसे चीन के जिचेंग हुई ने 249.4 अंक बनाकर अपने नाम किया।

रूस के ग्रिगोरी शामोकोव को 227.5 अंक के स्कोर से कांस्य पदक मिला। यह भारत का चौथा ओलंपिक 2020 तोक्यो ओलंपिक कोटा है, इससे पहले अंजुम मोदगिल और अपूर्वी चंदेला (10 मीटर एयर राइफल महिला) और सौरभ चौधरी (10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष) ने विश्व कप और पिछले साल विश्व चैंपियनशिप में ओलंपिक स्थान हासिल किया था। जयपुर के दिव्यांश ने कुल 629.2 अंक से तीसरे स्थान से फाइनल के लिये क्वालीफाई किया। अन्य भारतीयों में रवि कुमार 624.1 अंक से 44वां जबकि दीपक कुमार ने 622.6 अंक से 57वां स्थान हासिल किया।

दिव्यांश ने पदक और कोटा जीतने के बाद कहा, ‘‘अपने देश के लिये कोटा जीतकर काफी गर्व महसूस हो रहा है। मैंने इस फाइनल से काफी अनुभव हासिल किया। यह काफी कठिन टूर्नामेंट था जिसमें अनुभवी निशानेबाज और ओलंपिक भाग ले रहे थे। ’’

चीन ने इस स्पर्धा में अपने अधिकतम दो कोटा हासिल कर लिये थे जिससे दो उपलब्ध कोटा भारत और रूस के खाते में गये। गुरूवार को दिव्यांश ने अंजुम मोदगिल के साथ मिलकर लियू रूजुआन और यांग हाओरान की चीनी जोड़ी को 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में 17-15 से हराकर स्वर्ण पदक जीता था। यह भारत का चीन में विश्व कप में तीसरा पदक है और पदक तालिका में देश शीर्ष पर है।

मनु भाकर और सौरभ चौधरी की जोड़ी ने गुरुवार को 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। राइफल, पिस्टल और शाटगन में 12 स्पर्धाओं में दो दो से अधिकतम 24 कोटा स्थान हासिल किये जा सकते हैं। दिन की अन्य स्पर्धाओं में पुरूष 25 मीटर रैपिड फायर प्रतिस्पर्धा में आदर्श सिंह भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले निशानेबाज रहे जिन्होंने क्वालीफाइंग में 583 अंक के स्कोर से 10वां स्थान हासिल किया। अनीष भानवाला ने 578 अंक के स्कोर से 22वां जबकि अर्पित गोयल ने 575 अंक से 29वां स्थान हासिल किया।

टॅग्स :आईएसएसएफ वर्ल्ड कपनिशानेबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टHaryana: अस्पताल के बाहर फायरिंग से मचा कोहराम, शख्स की मौत; रोहतक में बदमाशों का कहर

विश्वकनाडा में स्कूल में गोलीबारी से दहशत, 9 लोगों की मौत; दर्जनों घायल

बॉलीवुड चुस्कीगैरेज मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था आसाराम फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा

विश्वGaddafi Son Dead: लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की हत्या, घर में घुसकर मारी गोली

बॉलीवुड चुस्कीरोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!