लाइव न्यूज़ :

शूटिंग वर्ल्ड कप: 50 मीटर राइफल में अंजुम मुद्गिल ने जीता सिल्वर, भारत के खाते में कुल 8 मेडल

By सुमित राय | Updated: March 9, 2018 11:33 IST

भारत की अंजुम मुद्गिल ने सिल्वर मेडल जीतकर इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन में पहला मेडल अपने नाम किया है।

Open in App

मैक्सिको में चल रही आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में भारत की अंजुम मुद्गिल ने सिल्वर मेडल जीतकर इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन में पहला मेडल अपने नाम किया है। अंजुम ने यह मेडल 50 मीटर राइफल 3 पॉजिशन में अपने नाम किया।

इस शूटिंग वर्ल्ड कप में यह भारत का कुल 8वां और पहला सिल्वर मेडल है। इससे पहले भारतीय शूटर्स 3 गोल्ड और 4 ब्रॉन्ज समेत 7 मेडल अपने नाम कर चुके थे। भारत की ओर से ISSF वर्ल्ड कप में यह अब तक का सबसे शानदार प्रदर्शन है। (यह भी पढ़ें: शूटिंग वर्ल्ड कप: 16 साल की मनु भाकर ने जीता दूसरा गोल्ड मेडल, अंक तालिका में टॉप पर भारत)

50 मीटर राइफल 3 पॉजिशन में चीन की रूइजियो पेइ ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया, जबकि चीन की ही तिंग सुन ने ब्रॉन्ज मेडल अपना नाम किया। गोल्ड मेडल जीतने वाली रूइजियो पेइ 455.4 अंक अर्जित किए थे, वहीं अंजुम ने 454.2 अंक हासिल किए, जबकि तिंग सुन ने 442.2 अंक बनाए।

प्रतियोगिता के छठे दिन खेला गया फाइनल मुकाबला 45 शॉट तक चला और तेज हवा के बीच शूटिंग आसान नहीं थी।  41वें शॉट में उन्होंने शानदार निशाना लगाकर 10.8 अंक हासिल किए और वह दूसरे स्थान पर आ गईं। इसके बाद अंत तक उन्होंने खुद को दूसरे स्थान पर बनाए रखा।

खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

टॅग्स :खेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

भारत2014 के बाद बदली खेलों की तस्वीर?, खेलों पर CM योगी का बड़ा बयान

भारतLMOTY 2026: इंटरनेशनल हाई जम्पर सर्वेश कुशारे को 'लोकमत महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर 2026' के स्पोर्ट्स अवार्ड से किया गया सम्मानित

विश्वविंटर ओलंपिक्स में कम पड़ गई कंडोम की सप्लाई, सिर्फ़ 3 दिनों में मुफ्त बांटे गए 10,000 कंडोम हो गए यूज़

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम