लाइव न्यूज़ :

शिवपाल और अनु ने कोच पर दौरों पर विदेशी खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देने का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: June 16, 2021 20:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जून देश के दो शीर्ष भाला फेंक एथलीटों ने बुधवार को आरोप लगाया कि भारतीय टीम जब अभ्यास के लिये विदेश के दौरों पर जाती तब जर्मनी के कोच उवे होन विदेशी खिलाड़ियों को भी ट्रेनिंग देते थे। इन आरोप लगाने वाले खिलाड़ियों में ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुके शिवपाल सिंह भी शामिल हैं।

शिवपाल ने पिछले साल के शुरू में आगामी तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया था। वहीं ओलंपिक में क्वालीफाई करने की कोशिश में जुटी अनु रानी ने कहा कि जर्मनी के कोच ‘कुछ वजहों’ से ‘विदेशों में ट्रेनिंग कराने में ज्यादा रूचि दिखाते हैं।’

इन दोनों ने संयुक्त बयान में कहा, ‘‘जब हम विदेशों में जाते तो वह (होन) हमारी अनदेखी कर कुछ अन्य विदेशी खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देते हैं। ’’

यह पूछने पर कि उन्होंने कब होन को विदेशी खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देते हुए देखा है तो शिवपाल और अनु ने पीटीआई से कहा, ‘‘2019 की बात है जब हम पोलैंड में ट्रेनिंग कर रहे थे। ’’

पूर्व विश्व रिकार्डधारी होन (58) से लगातार संपर्क साधने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं हो सकी। उनका अनुबंध इस साल सितंबर में समाप्त हो रहा है।

सरकार से भुगतान हासिल करने वाला कोच विदेशों के अधिकारिक दौरों पर भारतीयों के अलावा किसी अन्य एथलीटों को ट्रेनिंग नहीं दे सकता।

दोनों खिलाड़ियों ने एनआईएस पटियाला में अपने ट्रेनिंग बेस से कहा, ‘‘वह विदेशों में ट्रेनिंग देने में ज्यादा दिलचस्पी दिखाते जबकि हम मौजूदा परिस्थितियों में खुद को बचाना और यात्रा के जोखिम से बचना चाहते थे जिससे हम इससे सहमत नहीं होते। ’’

होन को शिवपाल और ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुके स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा को ट्रेनिंग देने के लिये नवंबर 2017 में भाला फेंक कोच नियुक्त किया गया था।

लेकिन चोपड़ा उनसे ट्रेनिंग नहीं लेते और वह पिछले दो वर्षों से बायो-मैकेनिकल विशेषज्ञ क्लॉस बार्टोनिटेज की निगरानी में हैं।

अनु ने कहा कि वह भी होन से ट्रेनिंग नहीं लेती क्योंकि उनकी शैली अलग है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने उनकी शैली के कारण उनसे ट्रेनिंग नहीं ली। मैंने इस साल के शुरू में उनसे ट्रेनिंग नहीं लेने का फैसला किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!