लाइव न्यूज़ :

शिव थापा विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में

By भाषा | Updated: November 2, 2021 10:42 IST

Open in App

बेलग्रेड , दो नवंबर पांच बार के एशियाई पदक विजेता शिव थापा (63 . 5 किलो) विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए और विश्व चैम्पियनशिप में दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरूष मुक्केबाज बनने से एक जीत दूर हैं ।

असम के 27 वर्षीय थापा ने फ्रांस के लाउनेस हामराउइ को सोमवार की देर रात तक चले मुकाबले में 4 . 1 से हराया । थापा ने 2015 में दोहा में हुई विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता था ।

वह सोमवार को जीत दर्ज करने वाले अकेले भारतीय रहे जबकि एशियाई रजत पदक विजेता दीपक बोहरिया (51 किलो) समेत चार अनय मुक्केबाज हारकर बाहर हो गए ।

थापा का सामना तुर्की के करीम ओजमैन से होगा ।

क्वार्टर फाइनल में भारत के आकाश कुमार (54 किलो) का सामना वेनेजुएला के योएल फिनोल से होगा जबकि नरेंदर बरवाल (प्लस 92 किलो) अजरबैजान के मोहम्मद अब्दुल्लायेव से खेलेंगे । निशांत देव (71 किलो) की टक्कर रूस के वादिम मुसाएव से और एशियाई चैम्पियन संजीत (92 किलो) का सामना इटली के अजीज अब्बेस एम से होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!