लाइव न्यूज़ :

सात बार की चैम्पियन सेरेना नहीं खेलेंगी आस्ट्रेलियाई ओपन

By भाषा | Updated: December 8, 2021 19:08 IST

Open in App

मेलबर्न, आठ दिसंबर (एपी) आस्ट्रेलियाई ओपन की प्रविष्टियों में सेरेना विलियम्स का नाम गायब होने के बाद उन्होंने खुद इस बात पुष्टि कर दी है कि वह साल का पहला ग्रैंडस्लैम नहीं खेलेंगी ।

सेरेना ने चोट के कारण विम्बलडन के पहले दौर से बाहर होने के बाद से कोई टूर्नामेंट नहीं खेला है। वह रैंकिंग में खिसककर 41वें स्थान पर आ गई हैं । उन्होंने 23वां ग्रैंडस्लैम 2017 में आस्ट्रेलिया ओपन के रूप में ही जीता था । इस साल नाओमी ओसाका ने उन्हें सेमीफाइनल में सीधे सेटों में हराया।

आस्ट्रेलियाई ओपन की वेबसाइट पर बुधवार को कहा कि सात बार की महिला एकल चैम्पियन सेरेना अपनी मेडिकल टीम की सलाह पर आस्ट्रेलियाई ओपन नहीं खेलेंगी ।

सेरेना ने कहा ,‘‘ यह आसान फैसला नहीं था लेकिन मुझे पता है कि मैं खेलने के लिये फिट नहीं हूं । मुझे मेलबर्न में खेलने का इंतजार रहता है । मुझे इसकी कमी खलेगी लेकिन उम्मीद करती हूं कि जल्दी ही वापसी करूंगी ।’’

नोवाक जोकोविच पुरुषों की प्रवेश सूची में नंबर एक खिलाड़ी के रूप में सूचीबद्ध हैं जिससे संकेत मिलते हैं कि वह सभी खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिये कोविड-19 के पूर्ण टीकाकरण के आस्ट्रेलिया के कड़े नियमों के बावजूद 17 नवंबर से मेलबर्न पार्क में शुरू होने वाले टूर्नामेंट में खेलेंगे।

जोकोविच ने हाल के महीनों में टीकाकरण की अपनी स्थिति पर टिप्पणी नहीं की थी हालांकि उन्हें एक जनवरी से सिडनी में शुरू होने वाले एटीपी कप के लिये सर्बिया की टीम में शामिल किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

क्रिकेट15 गेंदों में फिफ्टी, अभिषेक शर्मा ने CSK के गेंदबाज़ों की उड़ाई धज्जियां

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

विश्वभारत के झंडे वाले टैंकर पर गोलीबारी के बाद MEA ने ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली को किया तलब

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!