लाइव न्यूज़ :

सर्जियो लोबेरा ने मुंबई सिटी के कोच का पद छोड़ा, डेस बकिंघम ने पदभार संभाला

By भाषा | Updated: October 8, 2021 16:23 IST

Open in App

मुंबई, आठ अक्टूबर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की मौजूदा चैंपियन मुंबई सिटी ने शुक्रवार को घोषणा की कि सर्जियो लोबेरा क्लब के साथ एक साल के सफल कार्यकाल के बाद अपने पद से हट गये।

 फ्रैंचाइजी द्वारा जारी एक मीडिया बयान में कहा गया है कि डेस बकिंघम  क्लब के नये मुख्य कोच होंगे। वह दो साल के अनुबंध पर 2021-22 सत्र से पहले टीम से जुड़ेंगे।

बकिंघम जल्द ही देश में पहुंचेंगे और 2021-22 के अभियान से पहले पृथकवास पूरा करेंगे। वह पृथकवास पूरा करने के बाद गोवा में मुंबई सिटी के बबल (जैव-सुरक्षित माहौल) में शामिल होंगे।

बयान में कहा गया है कि लोबेरा सिटी फुटबॉल ग्रुप (सीएफजी) के साथ अपनी कोचिंग यात्रा जारी रखेंगे, जो मुंबई सिटी, मेलबर्न सिटी (ए-लीग) और इंग्लिश प्रीमियर लीग की शीर्ष टीम मैनचेस्टर सिटी के मालिक हैं।

लोबेरा अक्टूबर 2020 में क्लब में शामिल हुए। उनकी देखरेख में क्लब ने पहली बार आईएसएल इतिहास में लीग विनर्स शील्ड और ट्रॉफी दोनों को अपने नाम की थी। मुंबई सिटी दोनों खिताब जीतने वाली पहली टीम है।

बयान में कहा गया है कि इंग्लैंड के डेस बकिंघम पैट्रिक किसनोर्बो के सहायक कोच थे, जिन्होंने क्लब (मेलबर्न सिटी) को ए-लीग प्रीमियरशिप और चैंपियनशिप के दोनों जीतने में मदद की।

बकिंघम ने कहा, ‘‘मैंने ऑस्ट्रेलिया में अपने समय का भरपूर आनंद लिया है, लेकिन गत आईएसएल चैंपियन की जिम्मेदारी लेने के मौके को नकारना असंभव था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!