लाइव न्यूज़ :

संजू और भटेरी ने रजत पदक जीते, सनेह को घुटने में चोट लगी

By भाषा | Updated: August 20, 2021 22:41 IST

Open in App

संजू देवी (62 किग्रा) और भटेरी (65 किग्रा) दोनों को शुक्रवार को यहां अपने फाइनल में हार का सामना करना पड़ा जिससे जूनियर विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में भारत स्वर्ण पदक अपने नाम नहीं कर पाया जबकि सनेह (72 किग्रा) को कांस्य पदक के प्लेऑफ में घुटने की चोट लग गयी। संजू देवी पिछले मुकाबलों में वापसी कर जीत दर्ज करने में सफल रही थी लेकिन शुक्रवार को वह रूस की अलीना कसाबिएवा के खिलाफ ऐसा नहीं कर सकी जिन्होंने पहले ही पीरियड में तकनीकी श्रेष्ठता से स्वर्ण पदक जीता। भटेरी भी 65 किग्रा के फाइनल में चुनौती पेश नहीं कर सकीं और मोलदोवा की इटिना रिंगाची से तकनीकी श्रेष्ठता से हार गयी। बिपाशा (76 किग्रा) ने गुरूवार को रजत जबकि सिमरन (50 किग्रा) और सितो (55 किग्रा) ने कांस्य पदक जीते थे। भारतीय महिलाओं ने टूर्नामेंट में तीन रजत और दो कांस्य से कुल पांच पदक जीते। भारतीय महिला टीम ने 134 अंक हासिल कर तालिका में तीसरा स्थान हासिल किया। उसके हालांकि रूस के बराबर अंक थे जो दो स्वर्ण पदकों के कारण दूसरे स्थान पर रहा। अमेरिका ने 143 अंक से पहला स्थान हासिल किया। पुरूषों की फ्रीस्टाइल में भारतीय पहलवानों ने एक रजत और पांच कांस्य से कुल छह पदक जीते थे। भारत के ग्रीको रोमन पहलवान फिर जूझते नजर आये और शुक्रवार को उतरे पांच पहलवानों में से कोई भी सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच सका।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलविनेश बाहर, संगीता टीम में, विश्व चैम्पियनशिप के लिये ट्रायल में जूनियर पहलवानों ने बाजी मारी

अन्य खेलविनेश बाहर, संगीता टीम में, विश्व चैम्पियनशिप के लिये ट्रायल में जूनियर पहलवानों ने बाजी मारी

अन्य खेलसंजू और भटेरी ने रजत पदक जीते, सनेह को घुटने में चोट लगी

अन्य खेलबिपाशा को रजत, सिमरन और सितो ने कांसा जीता, संजू फाइनल में

भारतशाम छह बजे के मुख्य समाचार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!