लाइव न्यूज़ :

सानिया और अंकिता की जोड़ी पहले दौर में हारकर बाहर

By भाषा | Updated: July 25, 2021 10:15 IST

Open in App

तोक्यो, 25 जुलाई भारत की सानिया मिर्जा और अंकिता रैना की जोड़ी रविवार को तोक्यो ओलंपिक महिला युगल के पहले दौर में उक्रेन की नादिया और लियुडमाइला किचेनोक बहनों से हारकर बाहर हो गई ।

सानिया और अंकिता ने पहला सेट 6 . 0 से जीतकर शानदार शुरूआत की लेकिन अगले दो सेट में लय कायम नहीं रख सकी । भारतीय जोड़ी करीब डेढ घंटे तक चला यह मुकाबला 6 . 0, 7 . 6, 10 . 8 से हार गई ।

सानिया दूसरे सेट में 5 . 3 से बढत मिलने के बाद मैच जीतने के लिये निर्णायक सर्विस पर थी लेकिन उन्होंने दबाव में आकर अपनी सर्विस गंवा दी ।

इसके बाद से उक्रेन की जोड़ी ने भारतीयों को वापसी का कोई मौका नहीं दिया । सुपर टाइब्रेकर में सानिया और रैना 1 . 8 से पीछे थे लेकिन उन्होंने लगातार सात अंक लेकर 8 . 8 से बराबरी की । इसके बाद दो अंक गंवाकर ओलंपिक से रवानगी तय कर ली ।

इससे पहले मैच के दूसरे ही गेम में प्रतिद्वंद्वियों की सर्विस तोड़का सानिया और अंकिता ने बढत बना ली थी । उन्होंने पहला सेट 21 मिनट में जीत लिया ।

दूसरे सेट के दूसरे गेम में अंकिता का बैकहैंड रिटर्न बेसलाइन के ऊपर से निकल गया जिसके बाद किचेनोक बहनों ने वापसी की । अंकिता ने 40 . 15 पर बढत बनाई लेकिन फोरहैंड पर उनका रिटर्न नेट में चला गया और सानिया ने भी गलतियां की । छठे गेम में सानिया ने फोरहैंड पर विनर लगाकर मौका बनाया लेकिन अंकिता का रिटर्न फिर कमजोर रहा ।

दूसरे सेट में सानिया के दमदार खेल के बूते भारत मैच जीतने से एक गेम दूर था । मैच के लिये सर्विस करते हुए सानिया ने लगातार दो गलतियां कर दी और वहां से मैच भारत की पकड़ से छूटता चला गया ।

इससे पहले भारत के सुमित नागल ने शनिवार को पुरूष एकल वर्ग में इस्राइल के डेनिस इस्तोमिन को हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई थी । वह जीशान अली (1988 सियोल) और लिएंडर पेस (1996 अटलांटा) के बाद ओलंपिक पुरूष एकल मैच जीतने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बने।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!