तीरंदाज दीपिका कुमारी-अतनु दास की शादी कल, मेहमानों के लिए दो अलग-अलग शेड्यूल, सामाजिक दूरी का होगा पालन

By भाषा | Published: June 29, 2020 10:25 AM2020-06-29T10:25:45+5:302020-06-29T10:25:45+5:30

अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज दीपिका कुमारी की शादी साथी खिलाड़ी अतनु दास से 30 जून को होने वाली है...

Safety measures top priority as Indian archers Deepika Kumari, Atanu Das prepare to tie the knot on June 30 | तीरंदाज दीपिका कुमारी-अतनु दास की शादी कल, मेहमानों के लिए दो अलग-अलग शेड्यूल, सामाजिक दूरी का होगा पालन

दीपिका कुमारी और अतनु दास की रांची के मोराबादी में होगी।

Highlightsदीपिका की शादी 30 जून को ओलिंपिक तीरंदाज अतनु दास के साथ होगी। राज्यपाल, मुख्यमंत्री, पूर्व भारतीय कप्तान एम एस धोनी समेत कई प्रमुख हस्तियों को निमंत्रित किया।

शीर्ष भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी और अतनु दास की मंगलवार (30 जून) को रांची के मोराबादी में होने वाली शादी के दौरान मास्क, सैनिटाइजर और सख्त सामाजिक सुरक्षा के उपाय किए जाएंगे। शादी के कार्ड में भी कोविड-19 महामारी से जुड़े सरकार के निर्देशों को पालन करने की गुजारिश की गयी है।

मेहमानों को मास्क और सेनिटाइजर: दीपिका ने कहा, ‘‘मेहमानों के आने पर मास्क, सेनिटाइजर दिए जाएंगे। हमने विस्तृत व्यवस्था की है, एक बड़ा बैंक्वेट हॉल बुक किया हैं, ताकि सामाजिक दूरी का पालन ठीक से हो सके। हम किसी भी चीज को छुएंगे नहीं। हम खुद को और दूसरों को सुरक्षित रखना चाहते हैं।’’

तीरंदाज दीपिका कुमारी की अतनु दास से शादी 30 जून को होगी।
तीरंदाज दीपिका कुमारी की अतनु दास से शादी 30 जून को होगी।

दीपिका ने कहा कि सिर्फ 60 निमंत्रण कार्ड छपे हैं और मेहमानों को रिसेप्शन में शामिल होने के लिए शाम को दो अलग-अलग समय दिये गये हैं। इस दौरान परिवार के सदस्य घर पर ही रहेंगे।

2 अलग-अलग शेड्यूल: दीपिका ने कहा, ‘‘हमने मेहमानों के लिए दो अलग-अलग समय तय किये हैं। पहले बैच के 50 लोग शाम 5.30 बजे से सात बजे तक आयेंगे और बाकी के 50 मेहमान इसके बाद आयेंगे। मेहमानों के वहां रहने तक परिवार के लोग घर में रहेंगे।’’

शादी के लिए अतनु दास कोलकाता से सड़क मार्ग से <a href='https://www.lokmatnews.in/topics/ranchi-ac/'>रांची</a> पहुंचेंगे।
शादी के लिए अतनु दास कोलकाता से सड़क मार्ग से रांची पहुंचेंगे।

भारतीय तीरंदाजी संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के इस समारोह में शामिल होने की संभावना है। दीपिका को विश्व नंबर एक बनाने में मुंडा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। दोनों की सगाई 2018 में हुई थी ।

Web Title: Safety measures top priority as Indian archers Deepika Kumari, Atanu Das prepare to tie the knot on June 30

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे