लाइव न्यूज़ :

रूतुराज ने यादगार पारी खेली : फ्लेमिंग

By भाषा | Updated: September 20, 2021 11:01 IST

Open in App

दुबई, 20 सितंबर चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने युवा बल्लेबाज रूतुराज गायकवाड़ की तारीफ करते हुए कहा कि उसने दबाव का बखूबी सामना करके शानदार पारी खेली जिसके दम पर उनकी टीम ने आईपीएल के पहले मैच में गत चैम्पियन मुंबई इंडियंस को हराया ।

गायकवाड़ के नाबाद 88 रन की मदद से चेन्नई ने छह विकेट पर 156 रन बनाये । एक समय पर उसका स्कोर चार विकेट पर 24 रन था लेकिन गायकवाड़ ने पारी को संभाला ।

फ्लेमिंग ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ आज की पारी खास थी । बड़े स्कोर वाले मैच में बड़ी पारी खेलना अच्छा होता है लेकिन इस तरह के मैच में ऐसी पारी खेलकर टीम को मैच में बने रहने का मौका देना और भी खास है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘उसने दबाव का बखूबी सामना किया और रनगति को बढाया । उसकी पारी की बदौलत ही हम दबाव बनाने में कामयाब रहे । उसकी पारी यादगार थी ।’’

कोच ने कहा ,‘‘ हमने उस पर हमेशा भरोसा किया है । पिछली बार भी कोरोना से उबरने के तुरंत बाद वह टीम में था । शायद जल्दबाजी थी लेकिन यह बताता है कि टीम को उसकी क्षमता पर कितना भरोसा है ।’’

बल्लेबाज अंबाती रायुडू मैच में चोट लगने के बाद ड्रेसिंग रूम लौट गए जबकि तेज गेंदबाज दीपक चाहर को गेंदबाजी के दौरान चोट आई ।

उनकी फिटनेस के बारे में फ्लेमिंग ने कहा ,‘‘ रायुडू का एक्स रे ठीक आया है । मामूली खरोंच थी । हमें डर था कि कहीं हड्डी तो नहीं टूटी लेकिन ऐसा नहीं है । दीपक का आकलन कल किया जायेगा । उम्मीद है कि दोनों फिट होंगे ।’’

मैच में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाजी के लिये रविंद्र जडेजा से पहले आये और कोच ने कहा कि मैच के हालात को देखकर यह फैसला लिया गया था ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मैच को देखकर यह फैसला लिया गया । भारत में हमें अच्छी शुरूआती मिलती रही और हमारा फोकस दायें बायें संयोजन पर था । यहां हालात अलग थे और कप्तान खुद जिम्मेदारी लेना चाहते थे ।यह फैसला हालात देखकर किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!