लाइव न्यूज़ :

रुतुराज और ब्रावो ने हमें उम्मीद से बेहतर स्कोर तक पहुंचाया: धोनी

By भाषा | Updated: September 20, 2021 00:02 IST

Open in App

दुबई, 19 सितंबर सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ के नाबाद अर्धशतक और ड्वेन ब्रावो की तूफानी पारी से चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने वाले चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियन्स के खिलाफ 20 रन की जीत के बाद कहा कि इन दोनों बल्लेबाजों ने उन्हें उम्मीद से बेहतर स्कोर तक पहुंचाया।

चेन्नई के 157 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की टीम ड्वेन ब्रावो (25 रन पर तीन विकेट) और दीपक चाहर (19 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने आठ विकेट पर 136 रन ही बना सकी। मुंबई की ओर से सौरभ तिवारी (40 गेंद में नाबाद 50, पांच चौके) ही 20 रन के आंकड़े को पार करने में सफल रहे।

चेन्नई सुपरकिंग्स ने रुतुराज गायकवाड़ (नाबाद 88) के करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी के अलावा रविंद्र जडेजा (26) के साथ पांचवें विकेट के लिए उनकी 81 और ड्वेन ब्रावो (आठ गेंद में 23, तीन छक्के) के साथ छठे विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी से छह विकेट पर 156 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

धोनी ने मैच के बाद कहा, ‘‘30 रन पर चार विकेट गंवाने के बाद हम सम्मानजनक स्कोर खड़ा करना चाहते थे। मुझे लगता है कि रुतुराज और ब्रावो ने हमें उम्मीद से बेहतर स्कोर तक पहुंचाया। हमने 140 रन के बारे में सोचा था लेकिन 160 के करीब पहुंचना शानदार था। विकेट पर असमान गति से गेंद आ रही थी, शुरुआत में गेंद थोड़ी धीमी आ रही थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘निचले क्रम में बल्लेबाजी करना मुश्किल था, आप गेंद पर कड़ा प्रहार करने का प्रयास करते हो। रायुडू चोटिल हो गया, इसलिए वहां से वापसी करना मुश्किल था लेकिन हमने समझदारी से बल्लेबाजी की और शानदार अंत किया। एक बल्लेबाज का अंत तक खेलना समझदारी भरा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!