लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री से प्रशंसा पत्र पाकर अभिभूत है रूपिंदर

By भाषा | Updated: October 23, 2021 13:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 अक्टूबर ओलंपिक कांस्य पदक विजेता हॉकी खिलाड़ी रूपिंदर पाल सिंह ने शनिवार को कहा कि  संन्यास लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिली प्रशंसा से वह अभिभूत हैं और उन्होंने खेलों के लिए उनके जुनून से प्रेरित होकर खेल को कुछ वापस देने का संकल्प लिया है।

रूपिंदर ने मोदी , प्रधानमंत्री कार्यालय और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को टैग करते हुए शनिवार को ट्वीट किया, ‘‘ माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का यह पत्र पाकर अभिभूत हूं। एथलीटों को उनके निरंतर समर्थन ने हमें तोक्यो 2020 में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया है। महोदय, मैं खेल के प्रति आपके जुनून और भारतीय खेलों में अपना योगदान जारी रखने की प्रतिज्ञा से प्रेरित हूं। ’’

इस स्टार ड्रैग फ्लिकर ने 30 सितंबर को खेल से संन्यास की घोषणा की थी । मोदी ने इसके इस महीने की शुरुआत में रूपिंदर को भारतीय हॉकी के लिए उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद देते हुए एक पत्र भेजा था।

तोक्यो ओलंपिक में भारतीय टीम के कांस्य पदक जीतने में अहम भूमिका निभाने वाले रूपिंदर ने टीम में युवाओं को मौका देने के लिए संन्यास की घोषणा की थी।

मोदी ने रूपिंदर को भेजे प्रशंसा पत्र में कहा कि रुपिंदर पिछले एक दशक से भारतीय हॉकी के लिए प्रेरणा स्रोत रहे हैं और उन्होंने देश में इस खेल को फिर से लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

मोदी ने 12 अक्टूबर को भेजे अपने पत्र में लिखा, ‘‘आपने भारतीय हॉकी के लिए जो कुछ किया है उसके लिए मैं आपको व्यक्तिगत रूप से धन्यवाद देना चाहता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं कहना चाहूंगा कि मैदान पर आपका जादुई खेल भारत के लोगों की शानदार यादों में होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ आप भारतीय हॉकी टीम के लिए मजबूती के स्रोत रहे हैं और 2010 से भारत द्वारा जीते गए हर बड़े टूर्नामेंट के अभिन्न अंग रहे हैं, जैसे एशियाई पुरुष हॉकी चैंपियनशिप, पुरुष हॉकी एशिया कप, राष्ट्रमंडल खेल, हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल और बहुत कुछ।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ तोक्यो ओलंपिक में आपका प्रदर्शन टीम की ऐतिहासिक सफलता के लिए महत्वपूर्ण था।’’

उन्होंने तोक्यो के कांस्य पदक को भारतीय हॉकी का  ‘ऐतिहसिक क्षण’ करार दिया।

प्रधानमंत्री कहा, ‘‘ इस पदक का असर सिर्फ ओलंपिक तक ही सीमित नहीं रहेगा। यह भारत हॉकी के पुनर्जन्म में योगदान देगा।’’

मोदी ने रूपिंदर से अगस्त 2023 तक पूरे भारत के विभिन्न स्कूलों में जाकर अमृत महोत्सव  में अपनी भूमिका निभाने का अनुरोध किया और कुपोषण को समाप्त करने के साथ-साथ खेलों को लोकप्रिय बनाने के तरीकों पर युवाओं के साथ बातचीत करने की सलाह दी।

मोदी ने लिखा, ‘‘यह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक महान सेवा होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!