लाइव न्यूज़ :

जमीनीं स्तर पर हैंडबॉल को बढ़ावा देने के लिये 240 करोड़ रूपये निवेश का वादा

By भाषा | Updated: September 15, 2021 17:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 सितंबर आगामी प्रीमियर हैंडबॉल लीग (पीएचएल) के लाइसेंसधारक ब्लूस्पोर्ट एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने देश में खेल को बढ़ावा देने के लिये 240 करोड़ रूपये के निवेश का वादा किया और उनके इस प्रस्ताव का राष्ट्रीय महासंघ ने स्वागत किया है।

कंपनी ने कहा कि वह अगले पांच वर्षों में भारत में पुरुष और महिलाओं दोनों के हैंडबॉल के विकास में तेजी लाने के लिए इस धन का उपयोग करेगी और उसका लक्ष्य न केवल अभिजात वर्ग के स्तर पर बल्कि जमीनी स्तर पर भी इस खेल को बढ़ावा देना होगा।

ब्लूस्पोर्ट एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और सह संस्थापक मनु अग्रवाल ने कहा, ‘‘एक पेशेवर हैंडबॉल लीग और उसके विपणन के अलावा हम विभिन्न रणनीतिक सहयोगों और विशेष रूप से खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों को प्रशिक्षित करने के साथ-साथ भारत में हैंडबॉल से जुड़े बुनियादी ढांचे को उन्नत करने के लिए तैयार किए गए कार्यक्रमों के माध्यम से जमीनी स्तर पर खेल को विकसित करने के लिए एक समग्र दृष्टिकोण पर भी विचार कर रहे हैं। ’’

भारतीय हैंडबॉल महासंघ ने उनके सहयोग का स्वागत किया।

महासंघ के कार्यकारी निदेशक आनंदेश्वर पांडे ने कहा, ‘‘हैंडबॉल पर वैश्विक स्तर पर काफी निवेश किया जाता है और यह खेल लोकप्रियता और व्यावसायिक रूप से काफी विकास कर चुका है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम भारत में काफी वर्षों से इस खेल के विकास के लिये तेजी से काम कर रहे हैं और हमारा मानना है कि ब्लूस्पोर्ट एंटरटेनमेंट के इस निवेश से इस प्रक्रिया को मजबूती मिलेगी। ’’

कंपनी ने अगले 10 वर्षों के लिए भारत में पुरुष और महिला लीग-पीएचएल दोनों के अधिकार पहले ही हासिल कर लिए हैं।

पुरुषों और महिलाओं के खेलों के लिए 120 करोड़ रुपये के निवेश के साथ, कंपनी ने देश में जमीनी स्तर पर विकास के लिए 35 करोड़ खर्च करने की योजना बनाई है।

दुनिया भर में 190 से अधिक देशों में खेले जाने वाले हैंडबॉल की भारत में जमीनी स्तर पर अपार लोकप्रियता है और वर्तमान में देश में 85000 से अधिक पंजीकृत खिलाड़ी हैं।

पीएचएल का पहला टूर्नामेंट अगले साल आयाोजित किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!