लाइव न्यूज़ :

रोहित शर्मा को घुटने की मामूली चोट के कारण आराम दिया गया

By भाषा | Updated: September 19, 2021 21:46 IST

Open in App

दुबई, 19 सितंबर भारत के उप कप्तान रोहित शर्मा ने हाल में इंग्लैंड दौरे के दौरान घुटने में लगी मामूली चोट के कारण रविवार को यहां मुंबई इंडियंस के इंडियन प्रीमियर लीग के दूसरे चरण के शुरूआती मैच में नहीं खेलने का फैसला किया।

रोहित ने द ओवल में चौथे टेस्ट में दूसरी पारी में एक शतक जड़ा था लेकिन जब इंग्लैंड की टीम बल्लेबाजी करने आयी तो वह मैदान पर नहीं उतरे थे।

रोहित ने ओवल टेस्ट के बाद कहा था, ‘‘फिजियो का संदेश है कि ‘प्रत्येक मिनट का आकलन करो, ज्यादा दूर मत देखो’ । ’’

रोहित की अनुपस्थिति में कीरोन पोलार्ड ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में टीम की कप्तानी संभाली।

मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि रोहित को ऐहतियात के तौर पर मैच में नहीं खिलाया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘रोहित को पिछले टेस्ट (ओवल) में कुछ मामूली चोट लगी थी इसलिये हमने सोचा कि दो दिन और अतिरिक्त एहतियात बरतते हैं। ’’

मुंबई इंडियंस की टीम अब 23 सितंबर को अबुधाबी में कोलकाता नाइट राइडर्स से खेलेगी।

आईपीएल के समाप्त होने के तुरंत बाद टी20 विश्व कप शुरू हो रहा है तो भारतीय बल्लेबाज वापसी में जल्दबाजी नहीं करना चाहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

क्रिकेट15 गेंदों में फिफ्टी, अभिषेक शर्मा ने CSK के गेंदबाज़ों की उड़ाई धज्जियां

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

विश्वभारत के झंडे वाले टैंकर पर गोलीबारी के बाद MEA ने ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली को किया तलब

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!