लाइव न्यूज़ :

राफेल नडाल पिता बने, पत्नी मारिया ने बेटे को दिया जन्म

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 9, 2022 10:49 IST

Rafael Nadal 2022: स्पेनिश मीडिया ने शनिवार को टेनिस स्टार राफेल नडाल के पिता बनने की खबर दी। राफेल नडाल और मारिया फ्रांसिस्का पेरेलो  ने 2019 में शादी की थी।

Open in App
ठळक मुद्देपुरुष वर्ग में रिकॉर्ड 22 ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाले नडाल और पेरेलो ने 2019 में शादी की थी।जून में नडाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुष्टि की थी कि उनकी पत्नी गर्भवती हैं।फुटबॉल क्लब रियल मैड्रिड ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस खबर को साझा किया और युगल को बधाई दी।

Rafael Nadal 2022: टेनिस स्टार राफेल नडाल पिता बन गए हैं। नडाल की पत्नी मारिया फ्रांसिस्का पेरेलो ने मालोर्का में स्थित क्लिनिक में बेटे को जन्म दिया। यह दोनों का पहला बच्चा है। पुरुष वर्ग में रिकॉर्ड 22 ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाले नडाल और पेरेलो ने 2019 में शादी की थी।

इस साल जून में नडाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुष्टि की थी कि उनकी पत्नी गर्भवती हैं। फुटबॉल क्लब रियल मैड्रिड ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस खबर को साझा किया और युगल को बधाई दी। इसने ट्वीट किया, "हमारे प्रिय मानद सदस्य राफेल नडाल और मारिया पेरेलो को उनके पहले बच्चे के जन्म के लिए बधाई। हम इस पल की खुशी को साझा करने में आपका साथ देते हैं। शुभकामनाएँ!"

दोनों ने कई सालों तक डेटिंग करने के बाद 19 अक्टूबर 2019 को शादी कर ली। इस साल नडाल के पास वर्ल्ड नंबर 1 बनने का मौका है। इस साल की शुरुआत में 36 वर्षीय टेनिस स्टार ने ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता था। 22 बार की ग्रैंड स्लैम विजेता इस साल 14वीं बार फ्रेंच ओपन 2022 भी जीतने में कामयाब रहे।

 

टॅग्स :राफेल नडालReal MadridSpain
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार125 करोड़ रुपये में अधिग्रहण?, स्पेन के दूसरे सबसे बड़े ट्रेन बुकिंग मंच 'ट्रेनेस' पर इक्सिगो का कब्जा?

कारोबारग्लोबल विंड एंड सोलर 2025ः नवीकरणीय ऊर्जा में पिछड़ते अमीर देश

विश्वVIDEO: स्पेन में बड़ा ट्रेन हादसा, 21 लोगों की मौत, 73 घायल, सामने आए दुर्घटना के भयानक वीडियो

कारोबारMohan Yadav Dubai-Spain Visit: 10-10 पॉइंट्स में जानें दुबई-स्पेन यात्रा की सफलता?, वैश्विक स्तर पर सीएम मोहन यादव ने खेला जबरदस्त मास्टर स्ट्रोक, क्या आपने किया इन लाइनों पर गौर?

कारोबारबार्सिलोना में सीएम यादव का जलवा, मुरीद हुई टेक जायंट कंपनी सबमर, विजिट के कुछ घंटों बाद ही कर लिया MOU

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!