लाइव न्यूज़ :

यूएस ओपन के बाद पहली जीत दर्ज की राडुकानू ने

By भाषा | Updated: October 27, 2021 10:10 IST

Open in App

क्लज नापोका (रोमानिया), 27 अक्टूबर (एपी) एम्मा राडुकानू ने ट्रांसिल्वेनिया ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में स्लोवेनिया की पोलोना हरकोग को 4-6, 7-5, 6-1 से हराया जो छह सप्ताह पहले यूएस ओपन का खिताब जीतने के बाद उनकी पहली जीत है।

यही नहीं इस युवा खिलाड़ी की डब्ल्यूटीए टूर में भी यह पहली जीत है। ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट का संचालन डब्ल्यूटीए या एटीपी टूर नहीं करते हैं।

इस जीत के बाद राडुकानू ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘आज डब्ल्यूटीए में अपनी पहली जीत दर्ज करके बहुत खुश हूं।’’

ब्रिटेन की रहने वाली राडुकानू के पिता रोमानियाई हैं। वह ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट जीतने वाली पहली क्वालीफायर थी और इसके दो सप्ताह बाद वह अपने कोच एंड्रयू रिचर्डसन से अलग हो गयी थी। इसके बाद वह केवल इंडियन वेल्स में खेली थी जहां उन्हें पहले दौर में हार झेलनी पड़ी थी।

पहले दौर के एक अन्य मैच में रूस की वारवरा ग्रेचेवा ने जर्मनी की आंद्रिया पेटकोविच को 6-4, 2-6, 6-4 से पराजित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!