लाइव न्यूज़ :

राधिका मदान ने विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘कुत्ते’ की शूटिंग शुरू की

By भाषा | Updated: November 8, 2021 11:06 IST

Open in App

मुंबई, आठ नवंबर अभिनेत्री राधिका मदान ने विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘कुत्ते’ की शूटिंग शुरू की है।

इस फिल्म से विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं। फिल्म की शूटिंग शनिवार को मुंबई में शुरू हुई और इसकी पटकथा पिता-पुत्र ने दोनों मिलकर लिखी है।

मदान ने रविवार को इंस्टाग्राम पर लिखा ‘‘घर वापसी।’’ साथ ही उन्होंने फिल्म का क्लैपबोर्ड पकड़े हुए अपनी एक तस्वीर साझा की। वह ‘पटाखा’ के बाद दूसरी बार विशाल भारद्वाज के साथ काम कर रही हैं।

इस फिल्म में मदान के अलावा अर्जुन कपूर, तब्बू, कोंकणा सेन शर्मा, नसीरुद्दीन शाह, कुमुद मिश्रा और शार्दुल भारद्वाज काम कर रहे हैं। मदान इससे पहले ‘शिद्दत’ में नजर आईं थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!