लाइव न्यूज़ :

आर प्रज्ञाननंदा बने शतरंज के विश्व नंबर एक खिलाड़ी, डिंग लिरेन को हराकर पाया ये मुकाम

By आकाश चौरसिया | Updated: January 17, 2024 13:01 IST

भारत के युवा शतरंज सुपरस्टार आर प्रज्ञाननंदा ने यहां टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट के चौथे दौर में चीन के मौजूदा विश्व चैंपियन डिंग लिरेन को हराया जिससे वह दिग्गज विश्वनाथन आनंद को पीछे छोड़कर भारत के सर्वाधिक रेटिंग वाले खिलाड़ी बन गए।

Open in App
ठळक मुद्देरमेशबाबू प्रज्ञाननंदा ने हाल में शतरंज में विश्व नंबर एक चैंपियन डिंग लिरेन को हरायाअब प्रज्ञाननंदा बने विश्व नंबर एक खिलाड़ीप्रज्ञाननंदा, विश्वनाथन आनंद को पीछे छोड़कर भारत के सर्वाधिक रेटिंग वाले खिलाड़ी बन गए

नई दिल्ली: रमेशबाबू प्रज्ञाननंदा ने हाल में शतरंज में विश्व नंबर एक चैंपियन डिंग लिरेन को हरा दिया है। उनकी इस जीत के बाद वो शतरंज में विश्व नंबर एक खिलाड़ी बन गए है। 

18 वर्षीय प्रज्ञाननंदा ने चीन के लिरेन को टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट 2024 में बुधवार को हरा दिया। इसी के साथ उन्होंने विश्वाथन आनंद का स्थान लेते हुए यह कारनामा दोहराया है। भारत के युवा शतरंज सुपरस्टार आर प्रज्ञाननंदा ने यहां टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट के चौथे दौर में चीन के मौजूदा विश्व चैंपियन डिंग लिरेन को हराया जिससे वह दिग्गज विश्वनाथन आनंद को पीछे छोड़कर भारत के सर्वाधिक रेटिंग वाले खिलाड़ी बन गए।

मंगलवार की रात को दर्ज की गई इस जीत से 18 वर्षीय प्रज्ञाननंदा के 2748.3 रेटिंग अंक हो गए हैं जो फिडे लाइव रेटिंग में पांच बार के विश्व चैंपियन आनंद के 2748 अंकों से अधिक है। विश्व शतरंज की सर्वोच्च संस्था प्रत्येक महीने के शुरू में रेटिंग जारी करती है। 

प्रज्ञाननंदा ने काले मोहरों से खेलते हुए 62 चाल में जीत दर्ज की। वह आनंद के बाद दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने क्लासिकल शतरंज में मौजूदा विश्व चैंपियन को हराया। प्रज्ञाननंदा ने इससे पहले 2023 में टाटा स्टील टूर्नामेंट में भी लीरेन हराया था। इस भारतीय खिलाड़ी ने मैच के बाद कहा, "यह बहुत अच्छा एहसास है।" 

प्रज्ञाननंदा के मास्टर्स ग्रुप में अब 2.5 अंक हो गए हैं और वह तालिका में तीसरे स्थान पर हैं। यह किशोर ग्रैंडमास्टर अभी अच्छी फॉर्म में है। उन्होंने पिछले साल विश्व कप में मैग्नस कार्लसन के बाद दूसरे नंबर पर रहते हुए अप्रैल में होने वाले कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया था।

मास्टर्स ग्रुप में नीदरलैंड के अनीश गिरी 3.5 अंक लेकर पहले स्थान पर हैं। उन्होंने भारत के युवा ग्रैंडमास्टर डी गुकेश को हराया। अलीरेजा फिरोजा के तीन अंक हैं और वह दूसरे स्थान पर हैं। भारत के एक अन्य खिलाड़ी विदित गुजराती ने जॉर्डन वान फॉरीस्ट के साथ बाजी ड्रॉ कराई। गुजराती के चार दौर के बाद दो अंक हैं। 

टॅग्स :शतरंजTata Steelआर प्रज्ञानंदविश्वनाथन आनंद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभूपनाथ, गुलाम सुभानी और आसमा आकांक्षा ने मारी बाजी, केएस कॉलेज दरभंगा में ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का सफल आयोजन

भारतDivya Deshmukh: दिव्य, अनुपम और अतुलनीय है दिव्या की उपलब्धि, विश्व चैंपियन का ताज रातोंरात हासिल नहीं हुआ

क्राइम अलर्टDivya Deshmukh: कौन हैं दिव्या देशमुख? भारत की चौथी महिला ग्रैंडमास्टर, जिन्होंने 2025 महिला शतरंज विश्व कप जीता

भारतदिव्या देशमुख ने रचा इतिहास, कोनेरू हम्पी को हराकर जीता महिला विश्व कप 2025 का खिताब

भारतफिडे महिला विश्व कप फाइनलः कोनेरू हम्पी और दिव्या देशमुख में खिताबी मुकाबला?, पहली बार भारतीय चैंपियन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

अन्य खेलWomen's FIH Hockey Junior World Cup: महिला जूनियर हॉकी टीम का ऐलान, भारतीय टीम को लीड करेंगी ज्योति सिंह

अन्य खेलकोग्निवेरा इंटरनेशनल पोलो कप की धूमधाम शुरुआत, 25 अक्टूबर को भारत-अर्जेंटीना में जबरदस्त टक्कर!