लाइव न्यूज़ :

प्योंगचांग विंटर ओलंपिक के आयोजकों पर साइबर हमला, वेबसाइट कुछ देर के लिए बंद

By IANS | Updated: February 10, 2018 22:20 IST

उद्धाटन समारोह के दिन शुक्रवार को उनके सर्वर को किसी अज्ञात हमलावर द्वारा हैक कर लिया गया था।

Open in App

प्योंगचांग शीतकालीन ओलंपिक के आयोजकों ने शनिवार को कहा कि उद्धाटन समारोह के दिन शुक्रवार को उनके सर्वर को किसी अज्ञात हमलावर द्वारा हैक कर लिया गया था। समाचार एजेंसी यानहोप के अनुसार, 2018 ओलंपिक और पेरालंपिक खेलों के लिए प्योंगचांग आयोजन समिति (पीओसीओजी) ने कहा कि एक साइबर हमले के कारण मुख्य प्रेस सेंटर में इंटरनेट प्रोटोकॉल टेलीविजन (आईपीटीवी) में खराबी पैदा हुई।

आयोजकों ने नुकसान से बचने के लिए सर्वर को बंद कर दिया जिससे प्योंगचांग 2018 शीतकालीन ओलंपिक की वेबसाइट बंद हो गई। आयोजकों ने कहा कि वेबसाइट शनिवार की सुबह से सुचारू रूप से चलने लगी लेकिन हमलावरों की पहचना नहीं हो पाई। सुरक्षा विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि ओलंपिक जैसे प्रमुख अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम हैकर्स के लिए प्रमुख लक्ष्य हैं।

पीओसीओजी ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि शुक्रवार को कुछ समस्या उत्पन्न हुई जिसके कारण "गैर-महत्वपूर्ण प्रणालियां" प्रभावित हुई। उन्होने कहा कि इससे उद्घाटन समारोह के दौरान "किसी खिलाड़ी या दर्शक की सुरक्षा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।"

पीओसीओजी के प्रवक्ता बाइक-यू ने कहा, "हम अभी इस घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं और इस पर अधिक जानकारी साझा करेंगे।

टॅग्स :शीतकालीन ओलंपिक खेल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकौन हैं जोहान्स होसफ्लोट क्लेबो? नॉर्वे के स्टार विंटर गेम्स में 6 गोल्ड जीतने वाले पहले एथलीट

विश्वमिलिए एलिसा लियू से, अमेरिकी विंटर ओलंपिक्स गोल्ड मेडलिस्ट जो चीनी जासूसी ऑपरेशन में थीं शामिल

विश्वविंटर ओलंपिक्स में कम पड़ गई कंडोम की सप्लाई, सिर्फ़ 3 दिनों में मुफ्त बांटे गए 10,000 कंडोम हो गए यूज़

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

अन्य खेलOlympic Winter Games IOC: 1924, 1968, 1992 के बाद 2030, फ्रांस के फ्रेंच आल्प्स को शीतकालीन ओलंपिक खेलों की मेजबानी, जानें 2034 किस देश में

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम