लाइव न्यूज़ :

Paris Olympics 2024: ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में भारत के ध्वजवाहक होंगे पीवी सिंधु और शरत कमल

By रुस्तम राणा | Updated: July 8, 2024 21:26 IST

Paris Olympics 2024: पीटी उषा ने यह भी पुष्टि की कि टेबल टेनिस स्टार शरत कमल और बैडमिंटन सुपरस्टार पीवी सिंधु पेरिस खेलों के लिए भारत के ध्वजवाहक होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देटेबल टेनिस स्टार शरत कमल और बैडमिंटन सुपरस्टार पीवी सिंधु पेरिस खेलों के लिए भारत के ध्वजवाहक होंगेनिशानेबाज गगन नारंग सोमवार को पेरिस ओलंपिक के लिए दिग्गज मुक्केबाज मैरी कॉम की जगह भारत के शेफ-डी-मिशन होंगेपीटी ऊषा ने कहा, हमारे एथलीट पेरिस 2024 ओलंपिक खेलों में भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ परिणाम देने के लिए अच्छी तरह से तैयार

नई दिल्ली: भारत की शीर्ष शटलर पीवी सिंधु ग्रीष्मकालीन ओलंपिक के उद्घाटन समारोह के दौरान भारत की महिला ध्वजवाहक होंगी। वहीं, लंदन ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता निशानेबाज गगन नारंग सोमवार को पेरिस ओलंपिक के लिए दिग्गज मुक्केबाज मैरी कॉम की जगह भारत के शेफ-डी-मिशन होंगे। 

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा ने खुलासा किया कि मैरी कॉम के इस्तीफे के बाद नारंग को डिप्टी सीडीएम पद से पदोन्नत करना स्वतः ही तय हो गया था। पीटी उषा ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, "मैं अपने दल का नेतृत्व करने के लिए एक ओलंपिक पदक विजेता की तलाश कर रही थी और मेरी युवा सहकर्मी मैरी कॉम के लिए उपयुक्त प्रतिस्थापन है।"

पीटी उषा ने यह भी पुष्टि की कि टेबल टेनिस स्टार शरत कमल और बैडमिंटन सुपरस्टार पीवी सिंधु पेरिस खेलों के लिए भारत के ध्वजवाहक होंगे। उन्होंने कहा, "मुझे यह घोषणा करते हुए भी खुशी हो रही है कि दो ओलंपिक पदक जीतने वाली भारत की एकमात्र महिला पीवी सिंधु उद्घाटन समारोह में टेबल टेनिस स्टार शरत कमल के साथ महिला ध्वजवाहक होंगी। मुझे विश्वास है कि हमारे एथलीट पेरिस 2024 ओलंपिक खेलों में भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ परिणाम देने के लिए अच्छी तरह से तैयार हैं।"

टॅग्स :पेरिस ओलंपिक 2024पी वी सिंधुओलंपिकपी टी ऊषा
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'बैंगलोर में घर वापस आ गई हूं': पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसने के बाद सुरक्षित भारत लौटीं

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

भारतभारतीय खेल 2026ः दांव पर होंगे कई विश्व खिताब, लॉस एंजिलिस 2028 टिकट कटाने का मौका, देखिए शेयडूल, 12 माह कहां व्यस्त रहेंगे खिलाड़ी

विश्व17 बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब और 12 टूर्नामेंट में उपविजेता, दुनिया की पूर्व नंबर-1 खिलाड़ी ताई जु यिंग ने लिया संन्यास, पीवी सिंधू ने मार्मिक पोस्ट लिख दी विदाई 

अन्य खेलमनोरम अहमदाबाद को ओलंपिक के लिए बनाना होगा वैश्विक शहर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम