लाइव न्यूज़ :

पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट पर 134 रन पर रोका

By भाषा | Updated: October 7, 2021 18:15 IST

Open in App

दुबई, सात अक्टूबर पंजाब किंग्स ने गुरूवार को सलामी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस के 55 गेंद में 76 रन बनाने के बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स को इंडियन प्रीमियर लीग के अंतिम लीग मैच में छह विकेट पर 134 रन ही बनाने दिये।

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) अनुभवी खिलाड़ी डु प्लेसिस की अर्धशतकीय पारी की बदौलत ही यह स्कोर बना सकी जिन्होंने अंतिम दो ओवर में 26 रन जोड़े।

पंजाब किंग्स के लिये लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने अपने स्पैल से प्रभावित किया जिसमें उन्होंने चार ओवर में 25 रन देकर सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का विकेट झटका जबकि अर्शदीप सिंह और क्रिस जोर्डन ने दो दो विकेट झटके।

डु प्लेसिस ने अकेले बल्लेबाजी की जिम्मेदारी संभालते हुए पंजाब के गेंदबाजों का डटकर सामना किया। 18वें ओवर में उन्होंने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने के प्रयास में जोर्डन के तीसरे ओवर में दो बाउंड्री लगायी।

दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी ने फिर दो और छक्के जड़े जिसमें अर्शदीप के ओवर के अलावा अंतिम ओवर में मोहम्मद शमी पर लगा। रविंद्र जडेजा 17 गेंद में एक छक्के से 15 रन बनाकर नाबाद रहे।

इससे पहले चौथे ओवर में चेन्नई ने अपने फार्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज रितुराज गायकवाड़ (12) का विकेट गंवा दिया जिन्हें अर्शदीप ने अपनी बाउंसर गेंद पर मिडविकेट पर कैच आउट कराया।

पर इसके बाद मोईन अली खाता भी नहीं खोल सके और अर्शदीप के दूसरे शिकार बने जिनकी गुडलेंथ गेंद उनके बल्ले को चूमकर सीधे विकेटकीपर और कप्तान केएल राहुल के हाथों में समा गयी।

सीएसके के पावरप्ले में दो विकेट पर 30 रन के स्कोर से पता चलता है कि पंजाब के गेंदबाजों को खेलने में उनके बल्लेबाजों को कितनी परेशानी हो रही थी। शमी का पहला स्पैल शानदार रहा जिसमें उन्होंने केवल छह रन दिये।

रॉबिन उथप्पा ने क्रीज पर जमने की कोशिश में छह गेंद ही खेली थी कि जोर्डन की गेंद पर क्षेत्ररक्षक हरप्रीत बरार ने डीप स्क्वायर लेग पर भागते हुए उनका कैच लपका।

अंबाती रायुडू भी आते ही चलते बने और जोर्डन ने उन्हें अपना दूसरा शिकार बनाया।

तीन बार की चैम्पियन सीएसके का स्कोर 10 ओवर में 50 रन था।

खराब फार्म से जूझ रहे धोनी ने बिश्नोई की गुगली पर आउट होने से पहले 12 रन बनाये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!