लाइव न्यूज़ :

मोनाको से हारकर तीसरे स्थान पर पहुंचा पीएसजी

By भाषा | Updated: February 22, 2021 10:32 IST

Open in App

पेरिस, 22 फरवरी पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) को चैंपियन्स लीग में बार्सिलोना को शिकस्त देने के कुछ दिन बाद ही मोनाको से 2-0 से हार का सामना करना पड़ा जिससे वह फ्रांसीसी फुटबॉल लीग में तीसरे स्थान पर खिसक गया।

चौथे स्थान पर काबिज मोनाको को रविवार को खेले गये मैच में जीत दर्ज करने में खास परेशानी नहीं हुई। यह पिछले 10 मैचों में उसे नौवीं जीत है और वह मौजूदा चैंपियन पीएसजी से केवल दो अंक पीछे रह गया है। पीएसजी शीर्ष पर काबिज लिली से चार अंक पीछे है।

लिली ने एक अन्य मैच में लोरिएंट को 4-1 से हराकर पीएसजी पर दबाव बढ़ा दिया।

अन्य मैचों में इंग्लैंड के स्ट्राइकर स्टेफी मावडिडी के दो गोल की मदद से मोंटपेलियर ने रेनेस को 2-1 से पराजित किया। लेन्स ने डिजोन पर 2-1 से जीत से पांचवां स्थान हासिल कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वट्रंप के युद्धविराम ऐलान के चंद घंटों बाद ईरान का पलटवार, होर्मुज में कंटेनर जहाज पर की गोलीबारी

क्राइम अलर्टआंखों पर पट्टी बांधकर पहले किया प्रपोज, जिंदा जलाकर बनाई वीडियो, बेंगलुरु मर्डर केस में आरोपी महिला का चौंकाने वाला खुलासा

भारतदिल्ली के स्कूलों में बदले नियम, हीटवेव के चलते बाहर नहीं होगी मॉर्निंग असेंबली, नई गाइडलाइन्स जारी

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार की बरसी पर उमर अब्‍दुल्‍ला और मनोज सिंन्‍हा, बोले- "हम न भूलेंगे और न माफ करेंगे"

भारतपहलगाम हमले के एक साल: पीएम मोदी ने दी पीड़ितों को श्रद्धांजलि, कहा- "भारत न झुकेगा, न डरेगा"

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!