लाइव न्यूज़ :

करीबी जीत से शीर्ष पर पहुंचा पीएसजी

By भाषा | Updated: February 14, 2021 10:03 IST

Open in App

पेरिस, 14 फरवरी (एपी) पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने नीस पर 2-1 से करीबी जीत दर्ज करके फ्रांसीसी फुटबॉल लीग में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया जबकि लियोन को मोंटपेलियर के हाथों अपने घरेलू मैदान पर हार का सामना करना पड़ा।

इन दोनों परिणामों के बाद लिली को अब शीर्ष पर पहुंचने के लिये ब्रेस्ट के खिलाफ केवल ड्रा की जरूरत पड़ेगी।

पीएसजी की तरफ से जुलियन ड्रैक्स्लर (22वें मिनट) और मोइस कीन (76वें मिनट) ने गोल किये। नीस के लिये रोनी लोपेस (50वें मिनट) ने गोल दागा। इस जीत से पीएसजी के 25 मैचों में 54 अंक हो गये हैं और वह लिली से गोल अंतर के कारण आगे है। लिली के 24 मैचों में 54 अंक हैं।

पिछले पांच मैचों में जीत दर्ज करने वाले लियोन को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। वह मोंटपेलियर के मिडफील्डर तेजी सेवनियर के 19वें मिनट में किये गये गोल से पिछड़ गया।

ब्राजीली मिडफील्डर लुकास पाक्वेटा ने मध्यांतर से ठीक पहले बराबरी का गोल किया लेकिन दूसरे हाफ में स्थानापन्न इली वाही ने मोंटपेलियर की तरफ से विजयी गोल दाग दिया।

लियोन अब 25 मैचों में 52 अंक के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गया है। मोंटपेलियर के 35 अंक हैं और वह आठवें स्थान पर पहुंच गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: काउंटिंग से पहले बीजेपी नेता कुंदन सिंह के नोआपारा स्थित आवास पर बंदूकधारियों का हमला, तनाव बढ़ा | VIDEO

क्रिकेटIPL 2026: रघुवंशी और स्पिनरों के शानदार प्रदर्शन से एसआरएच के खिलाफ केकेआर की 7 विकेट से शानदार जीत

क्रिकेटकौन हैं लक्ष्मी मित्तल, IPL फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के नए मालिक?

भारतबिहार को हरा भरा बनाने में जीविका दीदियां निभा रही हैं अहम भूमिका, पिछले छह वर्षों में 40000000 से भी अधिक किया गया पौधरोपण

भारतUP: सपा प्रमुख अखिलेश यादव का दावा, बंगाल की सत्ता में दीदी थीं और दीदी रहेंगी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!