लाइव न्यूज़ :

पीएसए चैलेंजर टूर चार सितंबर से शुरू होगा

By भाषा | Updated: September 2, 2021 16:48 IST

Open in App

देश भर से 46 खिलाड़ी चार सितंबर से ग्रेटर नोएडा में शुरू होने वाले पीएसए (पेशेवर स्क्वाश संघ) चैलेंजर टूर के सातवें चरण में शीर्ष सम्मान के लिये एक दूसरे से भिड़ेंगे। दुनिया की 77वें नंबर की खिलाड़ी सुनयना कुरूविला और 86वीं रैंकिंग की तन्वी खन्ना के अलावा 164वीं रैंकिंग पर काबिज अभिषेक अग्रवाल पीएसए टूर में हिस्सा लेंगे। कोविड-19 महामारी के कारण लगे ब्रेक के बाद यह ‘एचसीएल-एसआरएफआई इंडिया टूर - दिल्ली एनसीआर 2021’ पहला टूर्नामेंट है जो जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में खेला जायेगा। यह पीएसए टूर्नामेंट एचसीएल स्क्वाश पोडियम कार्यक्रम का हिस्सा है जिसमें महिलाओं के लिये 12,000 डॉलर और पुरूषों के लिये 6,000 डॉलर की पुरस्कार राशि दाव पर लगी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलवेलावन सेंथिलकुमार और तन्वी खन्ना को खिताब

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!