लाइव न्यूज़ :

Pro Kabaddi League 2022: यूपी ने दिल्ली को 50-31 से हराया, पटना पाइरेट्स-तमिल थलाइवाज के बीच मुकाबला 33-33 से टाई

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 16, 2022 22:04 IST

Pro Kabaddi League 2022: यूपी ने दिल्ली को 50-31 से हराया। प्रदीप नरवाल ने कमाल का प्रदर्शन किया। दूसरे मैच में पटना पाइरेट्स और तमिल थलाइवाज का मुकाबला टाई रहा।

Open in App
ठळक मुद्देपटना पाइरेट्स और तमिल थलाइवाज के बीच रोमांचक मुकाबला 33-33 से टाई रहा।राइडर नरेंद्र थलाइवाज की ओर से सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे।पाइरेट्स की टीम मैच के 30वें मिनट तक 27-22 से आगे थी।

Pro Kabaddi League 2022: प्रो कबड्डी लीग 2022 का रोमांचक मुकाबला जारी है। यूपी योद्धा ने दबंग दिल्ली को रौंद डाला। यूपी ने दिल्ली को 50-31 से हराया। प्रदीप नरवाल ने कमाल का प्रदर्शन किया। दूसरे मैच में पटना पाइरेट्स और तमिल थलाइवाज का मुकाबला टाई रहा। प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) लीग अहम चरण में पहुंच गया है।

बेंगलुरु बुल्स 51 अंक से साथ नंबर एक टीम है। पुनेरी पल्टन 49 अंक के साथ दूसरे और जयपुर पिंक पैंथर्स 48 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। यूपी योद्धा 45 अंकों के साथ चौथे स्थान पर काबिज हो गया है। यू मुंबा 43 अंक लेकर 5वें स्थान पर कायम है।

पटना पाइरेट्स और तमिल थलाइवाज के बीच बुधवार को प्रो कबड्डी लीग का रोमांचक मुकाबला 33-33 से टाई रहा। राइडर नरेंद्र थलाइवाज की ओर से सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे। उन्होंने 16 अंक जुटाए। पाइरेट्स के लिए रेडर सचिन ने 14 अंक बनाए। पाइरेट्स की टीम मैच के 30वें मिनट तक 27-22 से आगे थी।

लेकिन थलाइवाज की टीम ने 37वें मिनट में स्कोर 30-30 कर दिया। रोहित गूलिया और सचिन की प्रभावी रेड ने पाइरेट्स ने फिर बढ़त बनाई लेकिन तमिलनाडु की टीम ने इसके बाद गूलिया को टैकल करके स्कोर 33-33 कर दिया। इसके बाद दोनों टीम ने सतर्क रवैया अपनाया और मुकाबला टाई रहा। 

टॅग्स :प्रो-कबड्डीप्रो कबड्डी लीगपटना पाइरेट्सदबंग दिल्लीयू मुंबायूपी योद्धा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPro Kabaddi 2025 Final: दबंग दिल्ली और पुणेरी पल्टन में खिताबी टक्कर, 31 अक्टूबर में मुकाबला, जानें टाइमिंग

भारतPro Kabaddi League 2025: विशाखापट्टनम, जयपुर, चेन्नई और नई दिल्ली में कबड्डी-कबड्डी?, 29 अगस्त से 12वां सत्र, देखिए शेयडूल

भारतPro Kabaddi League 2025: 12वां चरण और 12 फ्रेंचाइजी, 29 अगस्त से शुरू, 10 खिलाड़ी को 1 करोड़ का अनुबंध

भारतPKL 2024 season 11: मुंबई में 15-16 अगस्त को नीलामी, 88 खिलाड़ी रिटेन, 500 से अधिक खिलाड़ियों ने पंजीकरण करवाया, देखें टोटल लिस्ट

अन्य खेलPKL 2024 Winner: सेमीफाइनल में पटना पाइरेट्स को हराया, हरियाणा स्टीलर्स को फाइनल में मात देकर पुणेरी पल्टन पहली बार चैंपियन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

अन्य खेलWomen's FIH Hockey Junior World Cup: महिला जूनियर हॉकी टीम का ऐलान, भारतीय टीम को लीड करेंगी ज्योति सिंह

अन्य खेलकोग्निवेरा इंटरनेशनल पोलो कप की धूमधाम शुरुआत, 25 अक्टूबर को भारत-अर्जेंटीना में जबरदस्त टक्कर!