तेलुगु टाइटंस के कप्तान रोहित कुमार ने किया धमाल, हरियाणा स्टीलर्स से मैच टाई कराया

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 25, 2022 09:53 PM2022-01-25T21:53:22+5:302022-01-25T22:04:28+5:30

Pro Kabaddi: हरियाणा ने अपने रेडर विकास कंडोला की बदौलत पहले हाफ में शुरुआती बढ़त हासिल की, जिन्होंने सुपर 10 बनाया।

Pro Kabaddi Captain Rohit Kumar Telugu Titans Haryana Steelers share spoils after 39-39 tie | तेलुगु टाइटंस के कप्तान रोहित कुमार ने किया धमाल, हरियाणा स्टीलर्स से मैच टाई कराया

मैच के अधिकांश हिस्सों में पिछड़ने के बावजूद टाइटन्स ने कभी हार नहीं मानी।

Highlightsकप्तान रोहित कुमार ने शानदार प्रदर्शन किया।5 रेड और 3 टेकल अंक हासिल किए।मैच के अंतिम रेड में उनकी गलती हुई। जिससे मैच टाई हो गया।

Pro Kabaddi: तेलुगु टाइटंस ने मंगलवार को बेंगलुरु में प्रो कबड्डी लीग 8 के मैच में हरियाणा स्टीलर्स को 39-39 से टाई करा शानदार वापसी की। टाइटंस के कप्तान रोहित कुमार ने शानदार प्रदर्शन किया। 5 रेड और 3 टेकल अंक हासिल किए।

बेहद करीबी इस मुकाबले में हरियाणा स्टीलर्स के कप्तान विकास कंडोला ने सत्र में पांचवीं बार सुपर 10 बनाया। तेलुगु की टीम हालांकि मैच के अंतिम सेकेंड में सफल टेकल करके एक अंक जुटाकर मुकाबले को बराबर करने में सफल रही। हरियाणा की टीम को इस मैच से तीन अंक मिले और वह अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। हरियाणा की टीम मध्यांतर तक 20-19 से आगे थी।

हरियाणा ने अपने रेडर विकास कंडोला की बदौलत पहले हाफ में शुरुआती बढ़त हासिल की, जिन्होंने सुपर 10 बनाया। लेकिन मैच के अंतिम रेड में उनकी गलती हुई। जिससे मैच टाई हो गया। मैच के अधिकांश हिस्सों में पिछड़ने के बावजूद टाइटन्स ने कभी हार नहीं मानी।

बाएं कोने के डिफेंडर संदीप कंडोला को धन्यवाद देना होगा। उन्होंने हाई फाइव (6 टेकल पॉइंट) बनाए, जबकि रेडर अंकित बेनीवाल ने सुपर 10 हासिल किया। यह PKL 8 का 15वां टाई मुकाबला है। हरियाणा अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। टाइटन्स अंतिम स्थान पर है।

Web Title: Pro Kabaddi Captain Rohit Kumar Telugu Titans Haryana Steelers share spoils after 39-39 tie

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे