लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और खेल जगत ने नरवाल और अडाना की तारीफ की

By भाषा | Updated: September 4, 2021 13:54 IST

Open in App

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खेल जगत ने तोक्यो पैरालम्पिक में निशानेबाजी मिश्रित 50 मीटर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा में स्वर्ण और रजत पदक जीतने वाले मनीष नरवाल और सिंहराज सिंह अडाना की तारीफ करते हुए कहा कि भारतीय खेलों के लिये यह खास पल है। विश्व रिकॉर्डधारी उन्नीस वर्ष के नरवाल ने पैरालम्पिक का रिकॉर्ड बनाते हुए 218 . 2 स्कोर करके स्वर्ण पदक जीता। वहीं पी1 पुरूषों की एस मीटर एयर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा में मंगलवार को कांस्य जीतने वाले अडाना ने 216 . 7 अंक बनाकर रजत पदक अपने नाम किया । इसके साथ ही अडाना एक ही खेलों में दो पदक जीतने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हो गए । राष्ट्रपति भवन ने राष्ट्रपति कोविंद के हवाले से ट्वीट में कहा, ‘‘ निशानेबाजी में स्वर्ण पदक जीत कर युवा मनीष नरवाल ने भारतीयों को गौरवान्वित किया है और पैरालंपिक में तिरंगे का मान ऊंचा रखा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ आपने इतने कम उम्र में अत्यधिक प्रतिभा और समर्पण का प्रदर्शन किया है। आपको हार्दिक बधाई। भविष्य में आप और ख्याति अर्जित करें। ’’ राष्ट्रपति ने एक अन्य ट्वीट में अडाना की सराहना करते हुए कहा ,‘‘ आपके असाधारण प्रदर्शन के लिये बधाई । आप भविष्य में और जीत हासिल करें ।वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया ,‘‘ तोक्यो पैरालम्पिक में जीत का सिलसिला जारी है । युवा और बेहद प्रतिभाशाली मनीष नरवाल की शानदार उपलब्धि । उनका स्वर्ण पदक भारतीय खेलों के लिये खास पल है । उन्हें बधाई और भविष्य के लिये शुभकामना ।’’ वहीं उन्होंने आगे कहा ,‘‘ शानदार सिंहराज सिंह अडाना ने फिर यह कर दिखाया । उन्होंने एक और पदक जीता और इस बार मिश्रित 50 मीटर पिस्टल एसएच1 में पदक जीता । भारत को उनकी उपलब्धि पर गर्व है । उन्हें बधाई और भविष्य के लिये शुभकामना ।’’ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने दोनों को बधाई देते हुए कहा ,‘‘ मनीष की स्वर्णिम सफलता से देश में उमंग है और सिंहराज ने एक और पदक जीतकर भारत को फिर गौरवान्वित किया । भारत को दोनों खिलाड़ियों की सफलता पर गर्व है । मैं दोनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं ।’’ खेलमंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा ,‘‘ भारत के लिये पदकों की बौछार । अभी तक 15 पदक हो चुके हैं । शानदार सिंहराज ने रजत जीतकर इतिहास रच दिया ।’’ ओलंपिक की व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत के लिये पहला स्वर्ण पदक जीतने वाले निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने कहा ,‘‘ भारत के लिये स्वर्ण और रजत । यह सपने जैसा है । मनीष नरवाल को स्वर्ण और सिंहराज सिंह अडाना को रजत । अद्भुत । दोनों को बधाई ।’’ चैम्पियन क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने कहा ,‘‘ मनीष नरवाल को पहले स्थान और सिंहराज अडाना को दूसरे स्थान पर रहने के लिये बधाई । हमारे पैरा एथलीटों को भविष्य में और कामयाबी तथा पहचान मिलने के लिये शुभकामनायें ।’’ बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा ,‘ भारत के लिये अद्भुत पल । एक बार फिर एक स्पर्धा में दो पदक । मनीष नरवाल और सिंहराज अडाना को बधाई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!