लाइव न्यूज़ :

प्रीमियर लीग के दिग्गज शीयरर भारतीय खिलाड़ी मनवीर, कोलाको और विग्नेश से प्रभावित

By भाषा | Updated: March 13, 2021 16:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 मार्च इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल टूर्नामेंट में सर्वाधिक गोल करने का रिकार्ड बनाने वाले एलन शीयरर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के मौजूदा सत्र में मनवीर सिंह, लिस्टन कोलाको और विग्नेश दक्षिणामूर्ति के प्रदर्शन से प्रभावित हैं।

शीयरर ने आईएसएल और ईपीएल के मौजूदा सत्र में शीर्ष 10 गोलों की अपनी संयुक्त सूची में इन तीन भारतीय युवाओं को शामिल किया है।

शीयरर की इस सूची में मनवीर, कोलाको और विग्नेश को वैश्विक फुटबॉल के दिग्गज मोहम्मद सालाह और हैरी केन के साथ जगह दी गयी है।

प्रीमियर लीग के 441 मैचों में 260 गोल करने वाले शीयरर एटीके मोहन बागान के मनवीर द्वारा पिछले महीने ओडिशा एफसी के खिलाफ किये गये गोल से काफी प्रभावित है।

उन्होंने मुंबई सिटी एफसी के रक्षापंक्ति के खिलाड़ी विग्नेश के हैदराबाद एफसी के खिलाफ किये गोल को ‘शानदार’ करार दिया।

सूची में जगह पाने वाले हैदराबाद एफसी के कोलाको को इस महीने के भारतीय टीम के शिविर के लिए चुना गया है।

शीयरर ने इस सूची में केरल ब्लास्टर्स के गैरी हूपर और एससी ईस्ट बंगाल के ब्राईट एनोबाखरे के गोलों को भी शामिल किया है। हूपर ने एटीके मोहन बागान के खिलाफ लंबी दूरी से लगाये किकी से गोल किया था जबकि एनोबाखरे ने एफसी गोवा के चार खिलाड़ियों को छकाते हुए गेंद को गोल पोस्ट में डाला था।

शीयरर ने आईएसएल के शीर्ष पांच गोलों की सूची में एनोबाखरे को पहले जबकि हूबर पर दूसरे स्थान पर रखा है। विग्नेश, कोलाको और मनवीर के गोल क्रमश: तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर है।

प्रीमियर लीग से इंग्लैंड के कप्तान एवं टॉटनहैम हॉटस्पर के केन और लीवरपूल के सालाह के अलावा लीसेस्टर सिटी के जेम्स मैडिसन और वेस्ट हैम यूनाइटेड की मैनुअल लेंजिनी और सेबेस्टियन हॉलर की जोड़ी को सूची में शामिल किया गया हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार का नंबर 7 से खास लगाव?, योजनाओं का नाम “7 निश्चय” रखा और 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में होंगे शिफ्ट?

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!