लाइव न्यूज़ :

प्रणय बाहर, सौरभ वर्मा को वाकओवर मिला

By भाषा | Updated: November 3, 2021 17:53 IST

Open in App

सारब्रकेन (जर्मनी), तीन नवंबर भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय पहले दौर में हार के साथ बुधवार को यहां हाइलो ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट से बाहर हो गए जबकि सौरभ वर्मा ने वाकओवर मिलने पर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

प्रणय को पुरुष एकल के 57 मिनट चले मुकाबले में अपने से खराब रैंकिंग वाले आयरलैंड के एनहाट एनगुएन के खिलाफ 21-16 17-21 7-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

दूसरी तरफ वर्मा को जर्मनी के मैक्स वेसकिर्चेन के खिलाफ पहले दौर के मुकाबले में वाकओवर मिला। जर्मनी के खिलाड़ी के मुकाबले से हटने के कारण का पता नहीं चला है।

वर्मा अंतिम 16 चरण के मुकाबले में कनाडा के ब्रायन यंग और आठवें वरीय थाईलैंड के केंताफोन वैंगचारोन के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेंगे।

आज ही छठे वरीय किदांबी श्रीकांत का सामना जापान के कोकी वातानबे से होगा जबकि शुभंकर डे को दक्षिण कोरिया के लीग डोंग क्युन से भिड़ना है।

महिला एकल में आकर्षी कश्यप पहले दौर के मुकाबले में तुर्की की नेस्लिहान यिगिट से भिड़ेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 19 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 April 2026: सफलता या निराशा? जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: आखा तीज पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी; जानें क्या करें और क्या न करें?

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!