लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी ने फोन पर नीरज चोपड़ा से कहा, बाधाओं के बावजूद आपने कमाल कर दिया

By भाषा | Updated: August 7, 2021 21:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अगस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा से तोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के बाद फोन पर बात की और उनकी प्रशंसा की कि उन्होंने चोटों और ब्रेक को अपने प्रदर्शन में बाधा नहीं बनने दिया।

तेईस साल के चोपड़ा इस स्वर्ण पदक से ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धा में देश को ओलंपिक पदक दिलाने वाले पहले एथलीट बन गये। यह भारत का ओलंपिक की व्यक्तिगत स्पर्धाओं में दूसरा स्वर्ण पदक था। निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने 2008 बीजिंग खेलों में देश को पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक दिलाया था।

मोदी ने भारतीय सेना से जुड़े इस युवा एथलीट से फोन पर कहा, ‘‘नीरज आपको बहुत बहुत बधाई। आपने ओलंपिक में हमारी प्रतिस्पर्धाओं के अंतिम दिन देश को खुश कर दिया।

चोपड़ा ने इसका जवाब दिया, ‘‘मैं अच्छा करना चाहता था, स्वर्ण पदक जीतना बहुत बड़ी बात है। मुझे काफी लोगों का सहयोग और शुभकामनायें मिलीं। ’’

प्रधानमंत्री ने फिर मजाक में उनके गृहनगर पानीपत का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘पानीपत ने पानी दिखा दिया। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘आपको एक साल ज्यादा मेहनत करनी पड़ी क्योंकि कोविड-19 लॉकडाउन के कारण ओलंपिक में देरी हुई। आप कंधे की चोट (2019) से भी जूझते रहे। इन सभी बाधाओं के बावजूद आपने कमाल कर दिया, यह सिर्फ कड़ी मेहनत के कारण हुआ। ’’

चोपड़ा ने स्वीकार किया कि उनके लिये यह काम आसान नहीं था।

उन्होंने कहा, ‘‘बहुत मुश्किल था सर। ’’

मोदी ने चोपड़ा के आत्मविश्वास के बारे में भी बात की जिसे ओलंपिक फाइनल्स के दौरान सभी ने देखा लेकिन प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने खेलों से पहले इसे देख लिया था।

उन्होंने कहा, ‘‘जिस दिन मैंने आपसे बात की, उस दिन ही मैंने आपके चेहरे का आत्मविश्वास देख लिया था। ’’

चैम्पियन ने कहा, ‘‘मैं सिर्फ अपना शत प्रतिशत देना चाहता था। ’’

मोदी ने चोपड़ा से कहा कि उन्होंने अपनी उपलब्धि से युवा पीढ़ी को प्रेरित किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘आपने युवा पीढ़ी को प्रेरित किया है। हमने उन खेलों में अच्छा प्रदर्शन दिखाया है जिनमें हम सामान्यत: अच्छे नहीं हैं। खेल देश के लिये बहुत जरूरी हैं। यह आपके परिवार के लिये गर्व का पल है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपसे 15 अगस्त को मिलूंगा। बहुत बधाई। ’’

भारत ने अपना ओलंपिक अभियान सात पदक से समाप्त किया जिसमें नीरज के स्वर्ण के अलावा दो रजत और चार कांस्य पदक शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!