लाइव न्यूज़ :

प्लेऑफ की उम्मीदें खत्म, जमशेदपुर और बेंगलुरू की कोशिश जीत से सत्र समाप्त करने पर

By भाषा | Updated: February 24, 2021 17:29 IST

Open in App

वास्को, 24 फरवरी जमशेदपुर एफसी और बेंगलुरू एफसी की प्लेऑफ उम्मीदें खत्म हो चुकी हैं और एक अंतिम मुकाबला बचा है जिससे दोनों टीमें गुरूवार को एक दूसरे के खिलाफ होने वाले फुटबॉल मैच में जीत के साथ इंडियन सुपर लीग सत्र का समापन करना चाहेंगी।

दोनों टीमों का प्रदर्शन सत्र के दौरान निरंतर नहीं रहा जिससे वे प्लेऑफ का स्थान गंवा बैठीं।

कोच ओवेन कोएल की जमेशदपुर टीम इस समय तालिका में छठे स्थान पर है और वह अपनी प्रतिद्वंद्वी से दो अंक ऊपर है। जमशेदपुर एफसी के लिये एक ड्रा ही छठे स्थान पर बने रहने के लिये काफी होगा। लेकिन अगर वह हार जाती है तो वह बेंगलुरू को अपना स्थान गंवा देगी।

पिछले मैच में मुंबई सिटी पर 2-0 की जीत से जमशेदपुर एफसी की टीम आत्मविश्वास से भरी होगी।

वहीं बेंगलुरू की टीम पहली बार आईएसएल प्लेऑफ के लिये क्वालीफाई करने में असफल हुई है और कोच नौशाद मूसा चाहेंगे कि टीम जीत से सत्र का समापन करे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

विश्वभारत के झंडे वाले टैंकर पर गोलीबारी के बाद MEA ने ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली को किया तलब

क्रिकेटRCB vs DC: आखिरी ओवर में डेविड मिलर के कमाल ने दिल्ली कैपिटल्स को दिलाई 6 विकेट से जीत

क्रिकेटआखिरी ओवर में 6,6,4... मिलर ने पलटा हारा हुआ मैच, फैंस रह गए हैरान

विश्व20 लाख बैरल तेल ले जा रहे भारतीय टैंकर पर ईरान की नौसेना ने किया हमला, बरसाई गोलीबारी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!