लाइव न्यूज़ :

वानिंदु हसारंगा को पांचवें नंबर पर उतारने की योजना सफल रही: शनाका

By भाषा | Updated: October 20, 2021 23:54 IST

Open in App

अबुधाबी, 20 अक्टूबर श्रीलंकाई टीम के कप्तान दासुन शनाका ने बुधवार को यहां टी20 विश्व कप के पहले दौर के ग्रुप ए मैच में आयरलैंड के खिलाफ जीत दर्ज कर सुपर 12 के लिये क्वालीफाई करने के बाद कहा कि वानिंदु हसारंगा पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिये भेजने की योजना सफल रही।

श्रीलंका ने खराब शुरूआत से उबरते हुए वानिंदु हसारंगा (71) और सलामी बल्लेबाज पाथुम निसांका (61) के अर्धशतकों तथा दोनों के बीच चौथे विकेट के लिये 123 रन की साझेदारी से सात विकेट पर 171 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

हसारंगा को तब पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिये भेजा गया जब टीम ने आठ रन पर तीन विकेट गंवा दिये थे।

शनाका ने मैच के बाद कहा, ‘‘निश्चित रूप से आठ रन पर तीन विकेट गंवाना चिंता की बात थी लेकिन इन दोनों ने शानदार साझेदारी निभायी। हसारंगा को पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिये भेजने की योजना विश्व कप में बनी और यह हमारे लिये कारगर रही। ’’

फिर अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से श्रीलंका ने आयरलैंड को 18.3 ओवर में 101 रन पर समेट दिया।

शनाका ने कहा, ‘‘टीम में तेज गेंदबाजों का शामिल होना शानदार है, लेकिन ज्यादा श्रेय इन दोनों को जाता है और साथ ही कोचों को जिन्होंने नेट पर इतना प्रयास किया है। ’’

उन्होंने हालांकि शीर्ष क्रम के चरमराने पर चिंता भी व्यक्त की। उन्होंने कहा, ‘‘शीर्ष क्रम बल्लेबाजी को देखना होगा, लेकिन अन्य विभाग ठीक हैं। हालांकि क्षेत्ररक्षण भी खराब रहा। ’’

वानिंदु हसारंगा को ‘मैन आफ द मैच’ चुना गया। उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं बल्लेबाजी के लिये उतरा तो मैं दबाव में था। लेकिन मैंने शुरूआती कुछ गेंद रोटेट की और फिर पारी को तेज किया। मैं बल्लेबाजी आल राउंडर हूं। लेकिन यहां की गर्मी थकाने वाली है। ’’

आयरलैंड के कप्तान एंड्रयू बालबिर्नी ने कहा, ‘‘नीदरलैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करके हफ्ते की शुरूआत करना अच्छा था। लेकिन अब शुक्रवार को हमारे लिये (नामीबिया के खिलाफ) बड़ा मुकाबला होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!