लाइव न्यूज़ :

PKL Auction 2023: सहरावत ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, तेलुगु टाइटंस ने इतने करोड़ किए खर्च, प्रत्येक फ्रेंचाइजी में अधिकतम 25 खिलाड़ी होंगे, पर्स में 5 करोड़ रुपये, देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 10, 2023 12:30 IST

PKL Auction 2023: पीकेएल 2023 नीलामी में कई प्रसिद्ध खिलाड़ी मैदान में हैं, जिनमें भारत की पुरुष कबड्डी टीम के कप्तान पवन कुमार सहरावत, मनिंदर सिंह, विकास खंडोला, सिद्धार्थ देसाई और कई अन्य शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले सीज़न में सहरावत को तमिल थलाइवाज ने खरीदा था।पीकेएल 2023 के आगामी संस्करण में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों खिलाड़ी भाग लेंगे।पर्स की कीमत 4.4 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 5 करोड़ रुपये कर दी गई है।

PKL Auction 2023: भारतीय कबड्डी कप्तान पवन सहरावत ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। सोमवार को मुंबई में पीकेएल नीलामी में तेलुगु टाइटंस ने 2.6 करोड़ रुपये की भारी कीमत देकर टीम से जोड़े। प्रो कबड्डी लीग के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। पिछले सीज़न में सहरावत को तमिल थलाइवाज ने खरीदा था।

शीर्ष 5: पहले दिन श्रेणी ए के खिलाड़ीः

मोहम्मदरेज़ा शादलूई चियानेह (ईरान), 2.35 करोड़- पुनेरी पलटन

मनिंदर सिंह (भारत), 2.12 करोड़ - बंगाल वॉरियर्स

फ़ज़ल अत्राचली (ईरान), 1.60 करोड़- गुजरात जायंट्स

मंजीत (भारत),  92 लाख-पटना पाइरेट्स

विजय मलिक (भारत),  85 लाख- उप्र योद्धा

शीर्ष 5: पहले दिन श्रेणी बी के खिलाड़ीः

पवन सहरावत,  2.6 करोड़ - तेलुगु टाइटंस

सिद्धार्थ देसाई, 1 करोड़- हरियाणा स्टीलर्स

आशु मलिक, 96.25 लाख- दबंग दिल्ली के.सी.

मीटू, 93 लाख- दबंग दिल्ली के.सी.

गुमान सिंह, 85 लाख रुपये - यू मुंबा।

प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) 2023 के 10वें संस्करण की नीलामी चल रही है। दो दिवसीय PKL 2023 की नीलामी 9 अक्टूबर से मुंबई में शुरू हुई और 10 अक्टूबर को समाप्त होगी। पीकेएल 2023 नीलामी में कई प्रसिद्ध खिलाड़ी मैदान में हैं, जिनमें भारत की पुरुष कबड्डी टीम के कप्तान पवन कुमार सहरावत, मनिंदर सिंह, विकास खंडोला, सिद्धार्थ देसाई और कई अन्य शामिल हैं।

प्रो कबड्डी लीग के आगामी सीज़न में प्रत्येक फ्रेंचाइजी में न्यूनतम 18 खिलाड़ी और अधिकतम 25 खिलाड़ी हो सकते हैं। लगभग तीन सीज़न के बाद पर्स की कीमत 4.4 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 5 करोड़ रुपये कर दी गई है। पीकेएल 2023 के आगामी संस्करण में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों खिलाड़ी भाग लेंगे।

कुछ प्रसिद्ध विदेशी खिलाड़ी मोहम्मदरेज़ा शादलू, मोहम्मद एस्माईल नबीबख्श और फ़ज़ल अत्राचली हैं। सभी खिलाड़ियों को ग्रुप ए, बी, सी और डी सहित चार समूहों में वर्गीकृत किया गया है। ग्रुप ए के पर्स की कीमत 30 लाख रुपये है। ग्रुप बी की पर्स कीमत 20 लाख रुपये है, ग्रुप सी की पर्स कीमत 13 लाख है और ग्रुप डी की पर्स कीमत सबसे कम 9 लाख रुपये है।

टॅग्स :प्रो-कबड्डीप्रो कबड्डी लीगपटना पाइरेट्सजयपुर पिंक पैंथर्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPro Kabaddi 2025 Final: दबंग दिल्ली और पुणेरी पल्टन में खिताबी टक्कर, 31 अक्टूबर में मुकाबला, जानें टाइमिंग

भारतPro Kabaddi League 2025: विशाखापट्टनम, जयपुर, चेन्नई और नई दिल्ली में कबड्डी-कबड्डी?, 29 अगस्त से 12वां सत्र, देखिए शेयडूल

भारतPro Kabaddi League 2025: 12वां चरण और 12 फ्रेंचाइजी, 29 अगस्त से शुरू, 10 खिलाड़ी को 1 करोड़ का अनुबंध

भारतPKL 2024 season 11: मुंबई में 15-16 अगस्त को नीलामी, 88 खिलाड़ी रिटेन, 500 से अधिक खिलाड़ियों ने पंजीकरण करवाया, देखें टोटल लिस्ट

अन्य खेलPKL 2024 Winner: सेमीफाइनल में पटना पाइरेट्स को हराया, हरियाणा स्टीलर्स को फाइनल में मात देकर पुणेरी पल्टन पहली बार चैंपियन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

अन्य खेलWomen's FIH Hockey Junior World Cup: महिला जूनियर हॉकी टीम का ऐलान, भारतीय टीम को लीड करेंगी ज्योति सिंह

अन्य खेलकोग्निवेरा इंटरनेशनल पोलो कप की धूमधाम शुरुआत, 25 अक्टूबर को भारत-अर्जेंटीना में जबरदस्त टक्कर!