लाइव न्यूज़ :

चारों फोगाट बहनों को रेसलिंग फेडरेशन ने किया नेशनल कैंप से बाहर, टूटा एशियाड का 'सपना'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: May 17, 2018 13:02 IST

Phogat sisters: चारों फोगाट बहनों को अनुशासनहीनता के कारण नेशनल कैंप से हटा दिया गया है

Open in App

नई दिल्ली, 17 मई: भारतीय रेसलिंग जगत में सबसे चर्चित माने जाने वाले फोगाट परिवार को करारा झटका लगा है। रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) ने चारों फोगाट बहनों गीता, बबिता, ऋतु और संगीता को राष्ट्रीय तैयारी शिविर से बाहर कर दिया है, जिसे एशियन गेम्स के लिए आवश्यक माना जाता है। रेसलिंग फेडरेशन ने ये कदम फोगाट बहनों के 'नखरों और अनुशासनहीनता' की वजह से उठाया है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक रेसलिंग फेडरेशन के अधिकारी ने कहा है कि फोगाट बहनों को एशियन गेम्स के ट्रायल्स में हिस्सा लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। इसका मतलब है कि फोगाट बहनों का देश को इस साल अगस्त-सितंबर में जकार्ता (इंडोनेशिया) में होने वाले एशियन गेम्स में खेलने का सपना भी टूट गया है।

रेसलिंग फेडरेशन ये फैसला फोगाट बहनों के एशियन गेम्स की तैयारियों के लिए लखनऊ में आयोजित अनिवार्य राष्ट्रीय कैंप में हिस्सा नहीं लिया था। इसके बाद उन्हें इस उल्लंघन के लिए फेडरेशन की तरफ से कारण बताओं नोटिस जारी किया गया था।

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष ब्रिज भूषण शरण सिंह ने कहा, ऐसा लगता है कि उनमें से कोई भी कैंप को गंभीरता से नहीं ले रहा है। ये उनकी तरफ से अनुशासन का एक बड़ा उल्लंघन है। फेडरेशन पहले ही महिला पहलवानों की कमी से जूझ रहा है। ये स्वीकार्य नहीं है। हमने तुरंत ही इन दोषियों को लखनऊ और सोनीपत कैंप से हटा दिया है। साथ ही उन्हें एशियन गेम्स के ट्रायल्स में हिस्सा लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। 

हालांकि इन चारों फोगाट बहनों की चचेरी बहने विनेश फोगाट और प्रियंका फोगाट कैंप में हैं। वहीं ओलंपिक मेडल विजेता पहलवान अनफिट होने की वजह से अभी कैंप में हिस्सा नहीं ले रही हैं लेकिन वह जल्द ही इससे जुड़ेंगी। 

फोगाट बहनों समेत अब तक कुल 15 महिला और पुरुष पहलवानों को रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए कैंप से हटा दिया गया है।

टॅग्स :गीता फोगाटबबिता फोगाटरेसलिंग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

भारतकुश्ती भारत में सिर्फ खेल नहीं, हमारी परंपरा और संस्कृति की विरासत, भारत की प्रो रेसलिंग लीग 2026 में शानदार वापसी के लिए तैयार

भारतकौन हैं पहलवान संजीत कुंडू?, कई गोल्ड मेडल पर कब्जा, ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतना लक्ष्य

विश्वHulk Hogan dies: WWE के दिग्गज रेसलर हल्क होगन का 71 वर्ष की आयु में हृदयाघात से हुआ निधन

अन्य खेलखेल मंत्रालय ने WFI से बैन हटाया, संजय सिंह की मिली कमान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!