लाइव न्यूज़ :

आईपीएल के दूसरे चरण का प्रदर्शन अधिक मायने रखता है : तबरेज शम्सी

By भाषा | Updated: September 17, 2021 14:45 IST

Open in App

दुबई, 17 सितंबर राजस्थान रॉयल्स अभी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की अंकतालिका में शीर्ष चार में शामिल नहीं है लेकिन उसके स्पिनर तबरेज शम्सी का मानना है कि रविवार से जब यह टी20 टूर्नामेंट बहाल होगा तो यह ज्यादा मायने नहीं रखेगा क्योंकि सभी टीमों के लिये यह नये सिरे से शुरुआत होगी।

आईपीएल को मई में जैव सुरक्षित वातावरण (बायो बबल) में कोविड-19 के मामले पाये जाने के कारण बीच में ही स्थगित कर दिया गया था।

रॉयल्स की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार शम्सी ने कहा, ‘‘टीम चाहे पहले स्थान पर हो या पांचवें, टूर्नामेंट के आधे चरण तक की स्थिति वास्तव में मायने नहीं रखती है। आप दूसरे चरण में कैसा प्रदर्शन करते हो वह मायने रखता है। ’’

विश्व में नंबर एक टी20 गेंदबाज शम्सी इस सप्ताह के शुरू में श्रीलंका से लौटने के बाद अभी पृथकवास पर हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए मुझे लगता है कि हम अभी अच्छी स्थिति में हैं और अभी हमें आधा टूर्नामेंट खेलना है इसलिए यह बाकी बचे मैचों में हमारे प्रदर्शन पर निर्भर करेगा।’’

शम्सी ने अब तक दक्षिण अफ्रीका की तरफ से 30 वनडे में 40 विकेट और 42 टी20 अंतरराष्ट्रीय में 49 विकेट लिये हैं। आईपीएल नीलामी में उनकी कभी खास मांग नहीं रही और उन्होंने स्वीकार किया पहले इससे उन पर प्रभाव पड़ता था।

उन्होंने कहा, ‘‘पूर्व में जब मैं युवा था इससे (आईपीएल में नहीं चुना जाना) मैं थोड़ा प्रभावित होता था, लेकिन जैसे जैसे आपकी उम्र बढ़ती जाती है आपको अहसास हो जाता है कि जिंदगी में इससे महत्वपूर्ण कई चीजें हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

भारतकानून की नहीं, न्याय तक पहुंच की कमी सबसे बड़ी चुनौती?, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा-प्रत्येक अंतिम नागरिक के दरवाजे तक समय पर पहुंचना चाहिए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!