लाइव न्यूज़ :

पैरा-तैराक मुकुन्दन को तोक्यो पैरालंपिक के लिए मिला द्विपक्षीय कोटा

By भाषा | Updated: August 3, 2021 16:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अगस्त भारतीय पैरा तैराक निरंजन मुकुन्दन को आगामी तोक्यो पैरालंपिक के लिए द्विपक्षीय (बाइपार्टाइट) कोटा मिला है। इन खेलों की राष्ट्रीय निकाय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मुकुन्दन को कोटा स्थान देने के अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक समिति (आईपीसी) के फैसले का मतलब होगा कि भारत के 54 सदस्यीय दल में दो पैरा तैराक होंगे, जो अब तक का सबसे बड़ा है।

चौबीस अगस्त से पांच सितंबर तक आयोजित होने वाले पैरालंपिक के लिए सुयश नारायण जाधव पहले ही क्वालीफाई कर चुके हैं।

हीडलबर्ग 1972 पैरालंपिक के बाद यह भी पहली बार है कि भारत पैरा तैराकी स्पर्धाओं में भाग लेगा। मुरलीकांत पेटकर ने 1972 के खेलों में 50 मीटर फ्रीस्टाइल में विश्व रिकॉर्ड समय के साथ देश का पहला स्वर्ण पदक जीता था।

महाराष्ट्र के 27 वर्षीय जाधव ने जकार्ता में 2018 एशियाई पैरा खेलों के दौरान ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था। वह तोक्यो में एस7 श्रेणी की 50 मीटर बटरफ्लाई और एसएम7 श्रेणी की 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले में चुनौती पेश करेंगे।

बेंगलुरु के 26 वर्षीय मुकुन्दन ने भी एस7 वर्ग में जगह बनाई है, जहां वह पुरुषों की 50 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में भाग लेंगे।

मुकुन्दन जूनियर विश्व चैम्पियनशिप के विजेता रहे है। उन्होंने 2014 आईडब्ल्यूएएस विश्व जूनियर खेलो (2014) में आठ पदक जीते थे।

भारतीय पैरालंपिक समिति की अध्यक्ष दीपा मलिक ने यहां जारी बयान में कहा, ‘‘ 1972 के खेलों के बाद यह पहला मौका है जब भारतीय खिलाड़ी पैरा तैराक मुकाबले में होंगे। यह हमारे लिए गर्व का क्षण है क्योंकि हम पैरालंपिक में अब तक का सर्वश्रेष्ठ नतीजा हासिल करना चाहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!