लाइव न्यूज़ :

पंचाल की शतकीय पारी से गुजरात विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में

By भाषा | Updated: March 8, 2021 18:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ मार्च कप्तान प्रियांक पंचाल की 134 रन की आकर्षक पारी के बाद अर्जन नागवस्वल्ला (28 रन पर चार विकेट) और अनुभवी पीयूष चावला (33 रन पर तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी से गुजरात ने विजय हजारे ट्राफी एकदिवसीय श्रृंखला के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सोमवार को यहां आंध्र को 117 रन से हराकर अंतिम चार में जगह पक्की की।

पंचाल की 10 चौके और दो छक्के जड़ित 131 गेंद की पारी के बूते गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 299 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए आंध्र की टीम 41.2 ओवर में महज 182 रन पर आउट हो गयी।

आंध्र के कप्तान और भारतीय टेस्ट टीम के नियमित सदस्य हनुमा विहारी पांच गेंद की पारी में खाता खोलने में नाकाम रहे।

यहां अरूण जेटली स्टेडियम में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज करते हुए गुजरात ने सलामी बल्लेबाज ध्रुव रावल (18) का विकेट सस्ते में गंवा दिया। पंचाल को इसके बाद राहुल शाह (36), हेत पटेल (28) रिपल पटेल (35) का अच्छा साथ मिला।

आंध्र के लिए हरिशंकर रेड्डी ने तीन जबकि केवी शशीकांत और ललित मोहन ने दो-दो विकेट लिये।

आंध्र की टीम पारी की शुरूआत में ही 21 रन (5.1 ओवर) तक तीन विकेट गंवा दिये। टीम इसके बाद दवाब से बाहर नहीं निकल सकी और गुजरात के गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट चटकाना जारी रखा।

आंध्र की ओर से विकेटकीपर रिकी भुई ने सर्वाधिक 67 रन का योगदान दिया। गुजरत के लिए नागवस्वल्ला और चावला के अलावा चिंतन गाजा, हार्दिक पटेल और करण पटेल ने एक-एक विकेट लिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!