लाइव न्यूज़ :

भारत के खिलाफ द्विपक्षीय संबंधों की बहाली चाहता है पाकिस्तान हॉकी महासंघ

By भाषा | Updated: April 5, 2021 10:53 IST

Open in App

कराची, पांच अप्रैल आर्थिक तंगहाली से गुजर रहे पाकिस्तान हॉकी महासंघ के शीर्ष अधिकारियों ने कहा है कि अगले महीने दिल्ली में होने वाली एफआईएच की 47वीं कांग्रेस में वे भारत के साथ द्विपक्षीय हॉकी की बहाली का मसला उठायेंगे ।

एफआईएच की बैठक 19 से 23 मई तक दिल्ली में होनी है ।

पीएचएफ के एक आला अधिकारी ने कहा कि यह काफी महत्वपूर्ण बैठक है क्योंकि इसमें अगले चार साल के लिये एफआईएच अध्यक्ष और कार्यकारी बोर्ड के सदस्यों का चुनाव होना है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ इस बैठक के जरिये हमें भारतीय हॉकी महासंघ के अधिकारियों के सामने द्विपक्षीय हॉकी की बहाली का मसला रखने का मौका मिलेगा । इससे पाकिस्तान और भारत के साथ देानों देशों के हॉकीप्रेमियों को फायदा मिलेगा ।’’

पीएचएफ अध्यक्ष ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) खालिद सज्जाद खोखर और सचिव आसिफ बाजवा इस बैठक में भाग लेंगे और वीजा के लिये आवेदन कर चुके हैं ।

भारत और पाकिस्तान ने पिछले दशक से द्विपक्षीय हॉकी नहीं खेली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार की बरसी पर उमर अब्‍दुल्‍ला और मनोज सिंन्‍हा, बोले- "हम न भूलेंगे और न माफ करेंगे"

भारतपहलगाम हमले के एक साल: पीएम मोदी ने दी पीड़ितों को श्रद्धांजलि, कहा- "भारत न झुकेगा, न डरेगा"

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार के बाद आपरेशन सिंदूर के जख्‍म अभी भी हरे एलओसी से सटे गांवों में

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!