लाइव न्यूज़ :

अर्जेंटीना के खिलाफ हमारा प्रदर्शनर मनोबल बढ़ाने वाला : मनदीप

By भाषा | Updated: April 27, 2021 16:15 IST

Open in App

बेंगलुरू, 27 अप्रैल भारतीय हाकी टीम के फारवर्ड मनदीप सिंह ने कहा कि ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना के खिलाफ हाल का प्रदर्शन मनोबल बढ़ाने वाला रहा और टीम तोक्यो ओलंपिक के लिये अच्छी तरह से तैयार हो रही है।

भारत ने एफआईएच हॉकी प्रो लीग के दोनों मैचों में अर्जेंटीना को हराया तथा चार अभ्यास मैचों में से दो में जीत दर्ज की। ये मैच छह से 14 अप्रैल के बीच खेले गये।

मनदीप ने हॉकी इंडिया की विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन निश्चित तौर पर हमारे लिये मनोबल बढ़ाने वाला रहा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने जर्मनी और ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ भी बहुत अच्छा खेल दिखाया और इसके बाद अर्जेंटीना का सफल दौरा शानदार रहा। ’’

मनदीप ने कहा, ‘‘हमने अपने पिछले दो दौरों में अच्छी लय हासिल की तथा अब हम कुछ पहलुओं पर काम कर रहे हैं। ’’

मनदीप ने कहा कि अर्जेंटीना और यूरोप के दौरों में खिलाड़ियों के बीच आपसी तालमेल टीम के लिये सबसे महत्वपूर्ण पहलू रहा।

उन्होंने कहा, ‘‘जब कोई टीम लंबे अर्से बाद खेलती है तो उसका तालमेल गड़बड़ा सकता है लेकिन हमने बहुत जल्दी सामंजस्य बिठाया और एक टीम के रूप में जल्द ही लय में आ गये।’’

मनदीप ने कहा, ‘‘टीम अभी बहुत अच्छी तरह से तैयार लग रही है। हमें बेसिक्स पर ध्यान रखना होगा। ’’

इस 26 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि टीम का पूरा ध्यान ओलंपिक पर टिका है जो तीन महीने बाद होना है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा पूरा ध्यान ओलंपिक पर टिका है और मुझे लगता है कि इसमें अच्छा प्रदर्शन करने के लिये हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!