लाइव न्यूज़ :

केवल रवि दहिया ही 2-9 की स्थिति से जीत सकता था : महाबली सतपाल

By भाषा | Updated: August 5, 2021 18:51 IST

Open in App

(अमनप्रीत सिंह)

नयी दिल्ली, पांच अगस्त रवि दहिया के कोच सतपाल सिंह ने कहा कि सेमीफाइनल में इस पहलवान के 2-9 से पिछड़ने के बाद अपने प्रतिद्वंद्वी को चित करने का प्रदर्शन बेजोड़ है और उनका मानना है कि इस रजत पदक से देश के युवाओं को प्रेरणा मिलेगी।

दहिया ने बुधवार को कजाखस्तान के नूरइस्लाम सनायेव के खिलाफ पिछड़ने के बाद शानदार प्रदर्शन किया और अपने प्रतिद्वंद्वी को चित करके फाइनल में जगह बनायी थी।

स्वर्ण पदक के मुकाबले में हालांकि वह रूस के मौजूदा विश्व चैंपियन जावुर युगुएव से 4-7 से हार गये।

महाबली सतपाल ने पीटीआई से कहा, ‘‘यह देखना अद्भुत और अविश्वसनीय था क्योंकि मैंने किसी को भी 2-9 से पिछड़ने के बाद केवल एक मिनट में जीतते हुए नहीं देखा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह मुकाबला भी सुशील के लंदन के सेमीफाइनल जैसा था जब सुशील ने पिछड़ने के बाद वापसी की थी। वह अविश्वसनीय मुकाबला था और यह (रवि) मुकाबला भी बेहतरीन था।’’

उन्होंने कहा कि दहिया के प्रदर्शन से कुश्ती की स्थिति में और सुधार होगा।

सतपाल ने कहा, ‘‘जब सुशील ने कांस्य पदक (बीजिंग ओलंपिक) जीता था तो वह भारतीय खेलों में बड़ी बात थी। उसने भारतीय खेलों को वैश्विक स्तर पर नयी पहचान दिलायी। अब रवि ने वह किया जिसे केवल वही कर सकता था। जो माता पिता अभी तक सतपाल और सुशील का नाम लेते थे अब वे रवि का नाम भी लेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!