लाइव न्यूज़ :

इंग्लैंड में शीर्ष स्तरीय फुटबॉल में मैदान पर लौटे दर्शक

By भाषा | Updated: December 4, 2020 13:16 IST

Open in App

लंदन, चार दिसंबर (एपी) कोरोना महामारी के कारण नौ महीने स्टेडियमों से दूर रहे इंग्लैंड के फुटबॉलप्रेमियों ने मैदान पर वापसी की और रैपिड वियना के खिलाफ यूरोपा लीग मैच में आर्सनल के समर्थक एक दूसरे से दूर बैठकर ही पूरे जोश के साथ टीम की हौसलाअफजाई करते दिखे ।

फुटबॉलप्रेमियों ने मैदान पर लौटने के लिये 271 दिन का इंतजार किया । आर्सनल ने यह मैच 4 . 1 से जीता जिसमें अलेक्जेंड्रे लाकाजेटे ने पहला गोल दागा ।

उन्होंने कहा ,‘‘ दर्शकों का होना सुखद था । इससे हमें अच्छे प्रदर्शन में मदद मिली ।’’

इंग्लैंड में 11 मार्च के बाद शीर्ष स्तरीय फुटबॉल में पहली बार दर्शकों को मैदान में प्रवेश की अनुमति दी गई । अमीरात स्टेडियम के भीतर दो हजार दर्शक जमा थे ।

यूरोपीय देशों में ब्रिटेन में कोरोना वायरस संक्रमण से सर्वाधिक मौते हुई हैं ।आर्सनल के मैच के एक दिन पहले ही 414 लोगों ने वायरस संक्रमण से दम तोड़ा । कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच हालांकि दर्शकों को स्टेडियम में आने की अनुमति देने वाला यह पहला देश है ।

प्रशंसकों से मास्क पहनने, हाथ मिलाने या गले लगने के बचने का अनुरोध किया गया ।

फिलहाल घरेलू टीम के प्रशंसकों को ही मैदान में आने की अनुमति है । प्रीमियर लीग में आर्सनल के खिलाफ मैच में टोटेनहम के समर्थक ही आ सकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!