लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक खेल : अतीत से जुड़ी कुछ यादें

By भाषा | Updated: July 17, 2021 12:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 जुलाई तोक्यो ओलंपिक खेलों में अब चंद दिन शेष हैं और ऐसे में हम पिछले कुछ ओलंपिक से जुड़े रोचक तथ्यों से आपको रूबरू करा रहे हैं।

यहां पर 1924 और 1928 में आयोजित ओलंपिक खेलों के कुछ मुख्य आकर्षण और रोचक तथ्य दिये हैं।

पेरिस ओलंपिक 1924

=======================

* यह दूसरा अवसर था जबकि पेरिस ने खेलों की मेजबानी की। वह दो बार ओलंपिक की मेजबानी करने वाला पहला शहर बन गया।

* 100 से अधिक महिलाओं सहित 3,000 से अधिक खिलाड़ियों ने रिकॉर्ड 44 देशों का प्रतिनिधित्व किया।

* खेलों को 1,000 से अधिक पत्रकारों ने कवर किया।

* पेरिस ओलंपिक से ही समापन समारोह की चलन शुरू हुआ। पहली बार समापन समारोह में तीन ध्वज फहराये गये - अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति का ध्वज, मेजबान राष्ट्र का ध्वज और अगले मेजबान राष्ट्र का ध्वज।

* ओलंपिक में पहली बार ओलंपिक के आदर्श वाक्य सिटियस, अल्टियस, फोर्टियस (तेज़, उच्च, मजबूत) का प्रयोग किया गया था।

* खिलाड़ियों को पहली बार ओलंपिक गांव में ठहराया गया था।

* अमेरिकी तैराक जॉनी वीस्मुल्लर ने इन खेलों में तीन स्वर्ण पदक जीते। उन्हें टार्ज़न द एप मैन (1932) में टार्ज़न की भूमिका निभाने के लिये भी जाना जाता है।

* मैराथन की दूरी 42.195 किमी तय की गई थी।

* ब्रिटिश धावक हेरोल्ड अब्राहम और एरिक लिडेल ने क्रमशः 100 मीटर और 400 मीटर दौड़ जीती। लिडेल ने 100 मीटर की दौड़ में भाग लेने से इनकार कर दिया क्योंकि यह रविवार को आयोजित की गयी थी और वह कट्टर ईसाई थे। उनकी कहानियों को 1981 की फिल्म ‘चैरियट्स ऑफ फायर’ में दिखाया किया गया था।

* पेरिस ओलंपिक 1924 पहले ऐसे ओलंपिक थे जिनमें 50 मीटर के मानक तरणताल का उपयोग कया गया था जिनमें लेन चिन्हित थी।

*आयरलैंड ने एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में ओलंपिक खेलों में अपनी पहली बार भाग लिया।

एम्सटर्डम ओलंपिक, 1928

=======================

* ओलंपिक में पहली बार पूरी अवधि के लिये ओलंपिक लौ जलायी गयी और तब से यह परंपरा आज भी जारी है। स्टेडियम में एक टावर के शीर्ष पर रखे एक कढ़ाईनुमा पात्र में मशाल जलायी गयी थी।

* कई प्रतिभागियों के शौकिया तौर पर भाग लेने को लेकर उठे सवालों के कारण टेनिस को ओलंपिक खेलों से हटा दिया गया था।

* पहली बार उदघाटन समारोह में राष्ट्रों की परेड की शुरुआत यूनान से हुई। यूनान में पहले ओलंपिक का आयोजन हुआ था। परेड में सबसे आखिरी टीम मेजबान देश की आयी। यह परंपरा तब से जारी है।

* महिला प्रतियोगियों की संख्या दोगुनी से अधिक हो गयी, क्योंकि महिलाओं को आखिरकार जिमनास्टिक और एथलेटिक्स में प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति मिल गयी थी।

* भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने खेलों में अपना पहला स्वर्ण पदक जीता। यह ओलंपिक में लगातार छह स्वर्ण पदक जीतने की शुरुआत थी।

* एशियाई एथलीटों ने पहली बार स्वर्ण पदक जीते।

* ऑस्ट्रेलियाई नाविक हेनरी पीयर्स ने क्वार्टर फाइनल के बीच में ही रुककर बतखों के एक परिवार को जाने दिया, लेकिन फिर भी वह स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहे।

* जर्मनी ने 1912 के खेलों के बाद पहली बार ओलंपिक में भाग लिया।

* एथलेटिक्स की स्पर्धाएं 400 मीटर के ट्रैक पर आयोजित की गयी, जो बाद में एथलेटिक्स ट्रैक के लिए मानक बन गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!