लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक का आयोजन वायरस पर जीत का प्रतीक होगा: जापान के प्रधानमंत्री

By भाषा | Updated: January 18, 2021 18:18 IST

Open in App

तोक्यो, 18 जनवरी (एपी) जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने सोमवार को भरोसा दिलाया कि कोराना वायरस महामारी को नियंत्रित कर पहले से स्थगित ओलंपिक को सुरक्षित तरीके से आयोजित किया जाएगा।

संसद के नये सत्र के अपने भाषण में सुगा ने कहा कि वायरस को नियंत्रित करने के लिए सरकार जुर्माने और मुआवजे के प्रावधान के साथ कानून संशोधित करेगी।

सुगा ने कहा कि उनकी सरकार का फरवरी के आखिर में टीकाकरण शुरू करने का लक्ष्य है।

उन्होंने कहा कि ओलंपिक का आयोजन ‘कोरोना वायरस के खिलाफ मानव की जीत का प्रतीक होगा’।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे पास संक्रमण को रोकने के पूर्ण उपाय होंगे। हम खेलों के आयोजन के लिए दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ें जो पूरे विश्व में उम्मीद और साहस प्रदान कर सके।’’

हाल ही में एक जनमत में भाग लेने वाली जापान की 80 प्रतिशत जनता ने ओलंपिक आयोजन के खिलाफ मत दिया था, जिसके बाद इसके आयोजन पर सवाल उठने लगे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार का नंबर 7 से खास लगाव?, योजनाओं का नाम “7 निश्चय” रखा और 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में होंगे शिफ्ट?

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!