लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता और विश्व कप चैंपियन हॉकी खिलाड़ी माइकल किंडो का निधन

By भाषा | Updated: December 31, 2020 20:02 IST

Open in App

राउरकेला, 31 दिसंबर भारत की 1975 की हॉकी विश्व कप विजेता टीम और 1972 ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता टीम के सदस्य रहे माइकल किंडो का उम्र संबंधी बीमारियों के कारण गुरुवार को यहां एक अस्पताल में निधन हो गया।

वह 73 साल के थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और दो बेटियां हैं।

पारिवारिक सूत्रों ने कहा, ‘‘माइकल किंडो का उम्र संबंधी समस्याओं के कारण यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले काफी समय से बीमारी के कारण चल फिर नहीं पा रहे थे और अवसादग्रस्त भी थे। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘उनका अंतिम संस्कार कल किया जाएगा क्योंकि उनकी बेटियां तभी यहां पहुंच पाएंगी।

किंडो फुलबैक थे और 1975 में कुआलालम्पुर में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराकर विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे।

वह उस टीम के भी सदस्य थे जिसने म्यूनिख ओलंपिक 1972 में कांस्य पदक जीता था। उन्होंने उन खेलों में तीन गोल किये थे। उन्हें 1972 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

हॉकी इंडिया ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

महासंघ ने ट्वीट किया, ‘‘ हमें अपने पूर्व हॉकी खिलाड़ी और 1975 के विश्व कप विजेता माइकल किंडो के निधन पर गहरा दुख है। हम उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। ’’

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने किंडो को आदिवासियों का नायक करार दिया।

पटनायक ने ट्वीट किया, ‘‘हॉकी दिग्गज और अर्जुन पुरस्कार विजेता माइकल किंडो के निधन से बहुत दुखी हूं। वह आदिवासियों के नायक और भारत की 1975 की विश्व कप विजेता टीम के सदस्य थे। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।’’

पूर्व भारतीय कप्तान दिलीप टिर्की ने ट्वीट किया, ‘‘हॉकी दिग्गज माइकल किंडो को उनके शानदार प्रदर्शन के लिये याद किया जाएगा। उन्होंने देश का मान सम्मान बढ़ाया। निसंदेह वह बेहतरीन हॉकी खिलाड़ी थे और उन्होंने मेंटोर के रूप में भी अपनी छाप छोड़ी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 20 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 20 December 2025: आज ये चार राशि के लोग बेहद भाग्यशाली, चौतरफा प्राप्त होंगी खुशियां

कारोबारखाद्य सब्सिडी बढ़ी, नहीं घटी किसानों की चिंता

भारतलोकसभा, विधानसभा के बाद स्थानीय निकाय चुनावों के बीच नेताओं की आवाजाही?, राजनीति की नई शक्ल बनता दलबदल

भारतअपनी गाड़ी के लिए PUC सर्टिफिकेट कैसे बनाएं? जानिए डाउनलोड करने का आसान तरीका

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

अन्य खेलLionel Messi In India: कोलकाता के बाद अब कहां जाएंगे लियोनेल मेस्सी? जानें फुटबॉल स्टार का अगला पढ़ाव

अन्य खेलLionel Messi's India Tour 2025: कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली इवेंट के लिए पूरा शहर-वार शेड्यूल चेक करें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!