लाइव न्यूज़ :

कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने के लिये लोगों को जागरूक करेंगे ओलंपियन और पैरालम्पियन

By भाषा | Updated: September 28, 2021 15:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 सितंबर तोक्यो में इतिहास रचने वाले भारत के ओलंपियन और पैरालम्पियन स्वास्थ्य मंत्रालय की उस पहल से जुड़ेंगे जिसके तहत त्यौहारों के मौसम में लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने के लिये जागरूक बनाया जायेगा ।

भालाफेंक में ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा, पैरालम्पिक स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज अवनि लेखरा समेत ये खिलाड़ी लोगों को स्वास्थ्य और स्वच्छता प्रोटोकॉल का पालन करने के लिये प्रेरित करेंगे । इसमें छह फुट की दूरी बनाये रखना, मास्क लगाना और 18 वर्ष से अधिक उम्र होने पर कोरोना का टीका लगाना शामिल है ।

वीडियो में वे कह रहे हैं ,‘‘ कठिनाइयों का समझदारी से सामना और समाधान निकालना हमारी जिम्मेदारी है ।’

इस वीडियो में तोक्यो ओलंपिक के पदक विजेता पहलवान रवि कुमार दहिया और बजरंग पूनिया, तलवारबाज भवानी देवी और भारतीय पुरूष हॉकी टीम के गोलकीपर पी आर श्रीजेश शामिल हैं ।

पैरालम्पियनों में ऊंची कूद खिलाड़ी प्रवीण कुमार, तीरंदाज हरविंदर सिंह, चक्का फेंक खिलाड़ी योगेश कथूनिया , बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार और क्लब थ्रो फाइनल खेलने वाली एकता भयान इस मुहिम का हिस्सा हैं ।

इस वीडियो का टाइटल ‘ त्यौहारों के रंग कैब (कोविड एप्रोप्रिएट बिहैवियर) के संग’ है ।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश के ओलंपिक और पैरालम्पियनों ने चुनौतियों का सामना करके सफलता अर्जित की है और इस वीडियो के जरिये वे देश के नागरिकों को त्यौहारों के दौरान सतर्कता बनाये रखने और जिम्मेदारी से त्यौहार मनाने के लिये प्रेरित कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

क्रिकेट15 गेंदों में फिफ्टी, अभिषेक शर्मा ने CSK के गेंदबाज़ों की उड़ाई धज्जियां

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

विश्वभारत के झंडे वाले टैंकर पर गोलीबारी के बाद MEA ने ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली को किया तलब

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!