लाइव न्यूज़ :

ओलंपियन उदयन माने जेएंडके ओपन में पहले दौर के बाद बढ़त पर

By भाषा | Updated: September 15, 2021 21:02 IST

Open in App

श्रीनगर, 15 सितंबर तोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले पुणे के उदयन माने ने 40 लाख रुपये पुरस्कार राशि वाले जेएंडके ओपन गोल्फ टूर्नामेंट के पहले दौर में बुधवार को यहां सात अंडर 65 का स्कोर बनाकर एकल बढ़त बनायी।

दिल्ली के राशिद खान और हनी बैसोया तथा गुरुग्राम के वीर अहलावत ने पांच अंडर 67 का स्कोर बनाया और वे संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं।

महू के ओमप्रकाश चौहान, चंडीगढ़ के अक्षय शर्मा और पटना के अमनराज चार अंडर 68 के स्कोर के साथ संयुक्त पांचवें स्थान पर हैं। दिल्ली के क्षितिज नावीद कौल ने 70 का कार्ड खेला और वे पहले दौर के बाद संयुक्त 14वें स्थान पर हैं।

दिग्गज भारतीय गोल्फर ज्योति रंधावा इवन पार 72 का स्कोर ही बना पाये और अभी वह संयुक्त 25वें स्थान पर हैं। बेंगलुरू के चिक्कारंगप्पा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाये और वह एक ओवर 73 के स्कोर के साथ संयुक्त 39वें स्थान पर चल रहे हैं।

पीजीटीआई (भारतीय पेशेवर गोल्फ टूर) में ऑर्डर ऑफ मेरिट में शीर्ष पर चल रहे करणदीप कोचर ने तीन ओवर का कार्ड खेला। चंडीगढ़ का यह गोल्फर पहले दौर के बाद संयुक्त 63वें स्थान पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

ज़रा हटकेदंपति ने नवजात बेटे का नाम "विराट" रखा और कुछ इस तरह किया नामकरण समारोह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!