लाइव न्यूज़ :

ओलंपियन बाबर, राउत महाराष्ट्र एथलेटिक्स संघ की कार्यकारी समिति में शामिल

By भाषा | Updated: December 21, 2020 18:06 IST

Open in App

मुंबई, 21 दिसंबर लंबी दूरी की धाविका ओलंपियन ललिता बाबर और कविता राउत को दो समितियों के अध्यक्ष के रूप में नामित किए जाने के बाद महाराष्ट्र एथलेटिक्स संघ (एमएएच) की कार्यकारी समिति का सदस्य बनाया गया।

संघ के महासचिव सतीश उचिल ने यहां जारी एक मीडिया विज्ञप्ति में बताया कि राउत एथलेटिक्स आयोग की अध्यक्ष बनीं है तो वहीं बाबर अनुशासन समिति की अध्यक्ष होंगी।

एमएएच के रविवार को हुए चुनाव में फिर से अध्यक्ष चुने गये आदिले सुमरिवाला ने कहा कि यह भारतीय खेलों में एक ‘ऐतिहासिक क्षण’ है क्योंकि कि ओलंपियन और कई अंतरराष्ट्रीय एथलीटों को राज्य संघ के विभिन्न समितियों या आयोगों के अध्यक्ष के पद के लिए नामांकित किया गया है।

पूर्व ओलंपियन और भारतीय एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष सुमरिवाला ने कहा कि समितियों के अध्यक्ष होने के आधार पर, राउत और बाबर संघ की कार्यकारी समिति के अभिन्न हिस्सा होंगे।

राउत ने 2010 के एशियाई खेलों में क्रमशः 10000 मीटर और 5000 मीटर में रजत और कांस्य पदक जीता था। उन्होंने 2010 के दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य भी जीता था।

बाबर ने 2014 एशियाई खेलों में 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में कांस्य जीता था। वह 2016 ओलंपिक और 2015 विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालीफिकेशन हासिल करने में सफल रहीं थी। वह 3000 मीटर स्टीपलचेज में राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी (नौ मिनट 19.76 सेकेंड) है।

सुमिरवाला, बाबर और राउत के अलावा, ओलंपियन रचिता मिस्त्री और आनंद मेनेजेस भी कार्यकारी समिति का हिस्सा होंगे। मिस्त्री महिला समिति की अध्यक्ष होंगी, जबकि मेनेजेस मैराथन और रोड रेस समिति के प्रमुख होंगे।

इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय एथलीट और एशियाई पदक विजेता होमियार मिस्त्री चयन समिति के अध्यक्ष होंगे, जबकि एक अन्य अंतरराष्ट्रीय एथलीट शरद सूर्यवंशी वरिष्ठ संयुक्त सचिव बने हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFACT CHECK: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने क्या कहा और जीतू पटवारी ने क्या सुना, हो गई किरकिरी

पूजा पाठPanchang 30 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठRashifal 30 December 2025: आज इन 4 राशिवालों की आय में होगी भारी वृद्धि, भाग्य देगा पूरा साथ

क्राइम अलर्टआइए, नए साल में खुद को बेहतर मनुष्य बनाएं!

विश्वबांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी मुखिया तारिक रहमान से हम कितनी उम्मीद करें...?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

अन्य खेलLionel Messi In India: कोलकाता के बाद अब कहां जाएंगे लियोनेल मेस्सी? जानें फुटबॉल स्टार का अगला पढ़ाव

अन्य खेलLionel Messi's India Tour 2025: कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली इवेंट के लिए पूरा शहर-वार शेड्यूल चेक करें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!