लाइव न्यूज़ :

ओडिशा बुनियादी ढांचा विकसित करने के लिए 89 इनडोर स्टेडियमों का निर्माण करेगा

By भाषा | Updated: August 9, 2021 22:17 IST

Open in App

भुवनेश्वर, नौ अगस्त तोक्यो ओलंपिक में भारत की हालिया सफलता से अभिभूत होकर ओडिशा सरकार ने सोमवार को घोषणा की कि वह 693.35 करोड़ रुपये के निवेश से राज्य के विभिन्न शहरी क्षेत्रों में 89 बहुउद्देश्यीय इनडोर स्टेडियमों का निर्माण करेगी।

  मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया।

इस मौके पर मंत्रिमंडल ने ओलंपिक पदक विजेताओं की भी सराहना की।

बैठक के बाद मुख्य सचिव एस सी महापात्र ने कहा, ‘‘मंत्रिमंडल ने शानदार प्रदर्शन के लिए भारतीय हॉकी टीमों की विशेष रूप से सराहना की ।’’

‘अर्बन स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट (शहरी खेल बुनियादी ढांचा विकास परियोजना) के तहत इन  स्टेडियमों को अगले 18 महीनों में तैयार किया जाएगा।

ओडिशा के खेल एवं युवा मामलों के मंत्री तुषारकांति बेहरा ने कहा कि इससे राज्य में खेलों के विकास को काफी बढ़ावा मिलेगा।

 राज्य सरकार  भुवनेश्वर, कटक और राउरकेला सहित 85 शहरी क्षेत्रों में इस परियोजना को लागू करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!