लाइव न्यूज़ :

कुछ भी नाटकीय करने की जरूरत नहीं, नैसर्गिक खेल खेलना महत्वपूर्ण : रूपिंदर

By भाषा | Updated: April 2, 2021 15:53 IST

Open in App

ब्यूनस आयर्स, दो अप्रैल पिछले दो साल में अपने पहले विदेशी दौरे पर गये स्टार ड्रैग फ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह ने शुक्रवार को कहा कि ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना के खिलाफ भारतीय हॉकी टीम को मैदान पर बहुत नाटकीय होने के बजाय अपना नैसर्गिक खेल खेलना चाहिए।

भारतीय टीम के साथ गुरुवार को यहां पहुंचने वाले रूपिंदर हैमस्ट्रिंग के कारण फरवरी में यूरोप दौरे पर नहीं जा पाये थे। अर्जेंटीना के अपने 16 दिवसीय दौरे में भारतीय टीम छह मैच खेलेगी जिनमें 11 और 12 अप्रैल को होने वाले प्रो लीग के मैच भी शामिल हैं।

हॉकी इंडिया की विज्ञप्ति के अनुसार रूपिंदर ने कहा, ‘‘मैं ओलंपिक चैंपियन के खिलाफ खेलने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। प्रतिस्पर्धी हॉकी से यह लंबा विश्राम रहा। मैं आखिरी बार सितंबर 2019 में विदेशी दौरे पर गया था जब हम एंटवर्प, बेल्जियम में खेले थे। ’’

रूपिंदर टीम के यूरोप दौरे पर रवाना होने से एक सप्ताह पहले चोटिल हो गये थे।

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले साल मैं अच्छी लय में थे। अब अर्जेंटीना के खिलाफ सब कुछ लय हासिल करने से जुड़ा होगा। नैसर्गिक हॉकी खेलना महत्वपूर्ण है जैसा कि मुख्य कोच ग्राहम रीड कहते रहे हैं कि कुछ भी नाटकीय करने की जरूरत नहीं है। ध्यान आधारभूत कौशल, मजबूत रक्षण, मैदान पर अच्छे संवाद और एक दूसरे के बीच समन्वय पर होगा। ’’

भारतीय टीम अर्जेंटीना के खिलाफ पहला अभ्यास छह अप्रैल को खेलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

क्रिकेट15 गेंदों में फिफ्टी, अभिषेक शर्मा ने CSK के गेंदबाज़ों की उड़ाई धज्जियां

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

विश्वभारत के झंडे वाले टैंकर पर गोलीबारी के बाद MEA ने ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली को किया तलब

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!