लाइव न्यूज़ :

थाईलैंड अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में निकहत जरीन और दीपक सिंह सेमीफाइनल में, पदक किए पक्के

By भाषा | Updated: July 24, 2019 18:40 IST

निकहत जरीन (51 किग्रा) और दीपक सिंह (49 किग्रा) ने बुधवार को बैंकाक में चल रहे थाईलैंड अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक पक्के किए।

Open in App

नई दिल्ली, 24 जुलाई। पूर्व जूनियर विश्व चैंपियन निकहत जरीन (51 किग्रा) और एशियाई रजत पदकधारी दीपक सिंह (49 किग्रा) ने बुधवार को बैंकाक में चल रहे थाईलैंड अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक पक्के किए जिससे भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है।

एशियाई चैम्पियनशिप कांस्य पदकधारी निकहत ने उज्बेकिस्तान के सितोरा शोगदारोवा पर 5-0 से शानदार जीत दर्ज की। पुरुषों के ड्रा में दीपक ने थाईलैंड के प्रतिद्वंद्वी समाक साएहान पर कुछ ही मिनट में अपने प्रतिद्वंद्वी के सिर को घायल कर दिया, जिससे मुकाबले को पहले ही दौर में रोकना पड़ा।

आशीष (69 किग्रा), मंजू रानी (48 किग्रा), ब्रिजेश यादव (81 किग्रा) और राष्ट्रमंडल खेलों के कांस्य पदकाधारी मोहम्मद हसमुद्दीन (56 किग्रा) ने भी पदक दौर में प्रवेश कर लिया। आशीष ने जमैका के जोशुआ फ्रेजर को 5-0 से शिकस्त दी।

हसमुद्दीन ने आक्रामक प्रदर्शन करते हुए कोरियाई प्रतिद्वंद्वी ली येचान पर इसी अंतर से जीत हासिल की। वहीं ब्रिजेश ने थाईलैंड के जाक्का पोंग योमखोत को 4-1 से मात दी। महिलाओं के ड्रा में मंजू को इटली की रोबर्टा बोनाती को हराने में जरा भी मशक्कत नहीं करनी पड़ी। एशियाई रजत पदकधारी मनीषा माउन (57 किग्रा) को रूस की लुईडमिला वोरोंतसोवा से हारकर बिना पदक के बाहर होना पड़ा।

टॅग्स :मुक्केबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

भारतविश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में 20 पदक, सोना ही सोना?, 09 स्वर्ण, 06 रजत और 05 कांस्य, भारतीय मुक्केबाजों ने चीन और इटली को धुना

भारतWorld Boxing Cup 2025: मीनाक्षी हुड्डा, प्रीति पवार ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स जीते गोल्ड मेडल

भारतकौन हैं जैस्मीन लंबोरिया?, विश्व खिताब जीतने वाली केवल तीसरी भारतीय मुक्केबाज

भारतअंडर-19 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिपः 3 गोल्ड, 7 सिल्वर और 4 कांस्य पदक, टीम इंडिया ने कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और चीन को हराते हुए 14 मेडल पर कब्जा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!